छतरपुर: कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश की 8 माह पुरानी कांग्रेस सरकार पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने प्रदेश आह्वान पर तमाम जिलों में शंख झालर बजाते हुए घंटानाद यात्रा निकाली।
कमलनाथ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कमलनाथ सरकार पर लगाए गंभीर आरोपSubodh Tripathi

राज एक्सप्रेस। प्रदेश की 8 माह पुरानी कांग्रेस सरकार पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने प्रदेश आह्वान पर तमाम जिलों में शंख झालर बजाते हुए घंटानाद यात्रा निकाली। भ्रष्टाचार लूट और गुण्डागर्दी के आरोप लगाते हुए, भाजपा नेताओं ने कहा कि, घंटों की यह आवाज इस बहरी सरकार को जगाने के काम आएगी। छतरपुर में भाजपा की घंटानाद यात्रा का नेतृत्व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में जिले के सभी बड़े नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर निकले और जनता के नाम एक खुला पत्र कलेक्टर मोहित बुंदस को सौंपा। यात्रा के पूर्व भाजपा नेताओं ने छत्रसाल चौक पर एक आमसभा का आयोजन किया।

इस आमसभा में मुख्य वक्ता वीडी शर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष मलखान सिंहए पूर्व मंत्री ललिता यादवए पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक उमेश शुक्ला घासीराम पटेलए जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

वीडी शर्मा ने कहा कि, इस सरकार ने 8 महीने के भीतर ही जनता के बीच अपना विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। कमलनाथ और उनके मंत्री बल्लभ भवन में गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। उनके भीतर जनता के सामने जाने का साहस नहीं है।

उन्होंने कहा कि, डरी हुई कांग्रेस आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को गुण्डागर्दी और छल से जीतने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि, किसानों को कर्ज माफी का झूठा सपना दिखाकर उन्हें ठगा गया। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी हुई है कि, कौन कितनी खदानें चलाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि अक्सर विपक्ष सरकार पर आरोप लगाता है। यह इतिहास की पहली सरकार है, जिसमें इनके ही विधायक मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

छतरपुर कलेक्टर के बचाव में उतरी भाजपा

पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने कहा कि, छतरपुर जिले में कुछ कांग्रेसी नेता खदानों और तालाबों के लिए प्रतियोगिता कर रहे हैं। सभी विभागों के टेण्डरों पर कब्जा किया जा रहा है। हमारी नगर पालिका की झूठी शिकायतें कर लोकसभा चुनाव के दौरान हमें डराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि छतरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी उत्पीड़न कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक अधिकारियों को हड़काने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस विधायकों के काम न हो पाने के कारण वे छतरपुर के ईमानदार कलेक्टर मोहित बुंदस को हटाने पर तुले हैं। उन्होंने कहा कि, हमने इन्हें एक अच्छा शहर और अच्छा जिला दिया था, लेकिन 8 महीने में ही व्यवस्था तबाह हो गई है।

एसपी को मुंशी बना दिया कांग्रेसियों ने

भाजपा नेता अरविंद पटैरिया ने कहा कि, कांग्रेस के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगवा रहे हैं। भाजपा के राज में हर अधिकारी का मान-सम्मान होता था। आज कांग्रेस के विधायकों ने एसपी को भी मुंशी बनाकर रखा है। उन्हें घर बुलाकर आदेश दिए जा रहे हैं। अरविंद पटैरिया ने कहा कि, किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है। पार्टी का हर नेता उनके साथ है और किसी भी अनैतिक कार्य का विरोध सड़क पर किया जाएगा।

खुलेआम गोलियां चलाने वाले हमें नसीहत न देंरू मनोज त्रिवेदी

भाजपा की घंटानाद यात्रा के दौरान जहां भाजपाइयों ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार लूट और गुण्डागर्दी के आरोप लगाए, तो वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी मीडिया के माध्यम से उन आरोपों का जवाब दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, जिन लोगों ने दिनदहाड़े एयरपोर्ट पर गोलियां चलाईं कलेक्ट्रेट में गोलियां चलाईं। जो लोग सहकारिता चुनाव में सड़क पर गुण्डागर्दी करते हैं। ऐसे लोग हमें नसीहत न दें। उन्होंने कहा कि, पूरे शहर की सड़कों को बर्बाद करने का काम जिन लोगों ने किया है। वे लोग आज छतरपुर के संवेदनशील विधायक पर तंज कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इनके भ्रष्टाचार की एक-एक सच्चाई सामने आएगी, तो जनता अपने आप इनकी हकीकत समझ जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com