सीएम की कैबिनेट बैठक में लिए कई फैसले
सीएम की कैबिनेट बैठक में लिए कई फैसलेSocial Media

सीएम की कैबिनेट बैठक में लिए कई फैसले- आज MP होमगार्ड नियम-2016 में संशोधन के प्रस्ताव को दी मंजूरी

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मंजूरी दी गई, नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर इन निर्णयों की जानकारी दी है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मंजूरी दी गई। एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी है।

बैठक की ब्रीफिंग करते हुए गृह मंत्री ने कहा-

CM कैबिनेट के अहम फैसले-

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, प्रदेश में होमगार्ड जवानों की कॉल आउट ड्यूटी में विसंगति को दूर करने के लिए कैबिनेट ने आज मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम-2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संशोधित नियम के अनुसार अब प्रदेश के सभी होमगार्ड जवानों की कॉल आउट ड्यूटी तीन साल में एक समान दो माह की रहेगी। वहीं बैठक में कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध हटाने पर फैसला हुआ है। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध 17 सितंबर से हटेंगे। इसे लेकर नीति जल्द आएगी।

  • कैबिनेट ने बाढ़ बचाव एवं आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिकों को होमगार्ड से SDERF में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है।

  • कैबिनेट ने भगवान बिरसमुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्तपोषण परियोजना को मंजूरी दी है।

  • बैठक में लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन संशोधन विधेयक के प्रारूप को भी मंजूूरी।

  • इसके अलावा बालाघाट के रामपायली में बनने वाले डॉ. हेडगेवार स्मारक की जानकारी भी दी गई।

आज कैबिनेट की बैठक से पूर्व सीएम का संबोधन

बता दें, सीएम शिवराज ने मंत्रालय में आज कैबिनेट की बैठक से पूर्व संबोधित करते हुए कहा- डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने स्वतंत्रता संग्राम गतिविधियों में भी अनेक बार भाग लिया है। वह अंग्रेज सरकार का विरोध करने पर दो बार जेल भी गये। पहली बार 1920 में खिलाफत आंदोलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया और दूसरी बार 1930 में नमक आंदोलन के दौरान वह जेल गये। आगे सीएम ने कहा कि दो-दो मंत्रियों के समूह गठित किए जाएंगे और अपने आवंटित जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता, पात्र व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्योपुर के कराहल में महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए 17 सितंबर से अभियान आरंभ होगा।

सीएम की कैबिनेट बैठक में लिए कई फैसले
पीएम मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान का करेंगे दौरा: सीएम शिवराज

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com