महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच होगा "शक्ति एलर्ट" एप : पीसी शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज मंत्रालय में आयोजित महिला आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच होगा "शक्ति एलर्ट" एप...
महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच होगा "शक्ति एलर्ट" एप : पीसी शर्मा
महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच होगा "शक्ति एलर्ट" एप : पीसी शर्माSocial Media

राज एक्सप्रेस। महिला आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर में जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये शीघ्र ही 'शक्ति एलर्ट' एप लांच किया जाएगा। यह एप विकसित देशों में अपनाई जा रही एडवांस टेक्नालॉजी से लैस रहेगा। मंत्री शर्मा आज मंत्रालय में आयोजित महिला आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की पक्षधर है। महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को भी जागरूक रहकर आगे बढ़ना होगा। शर्मा ने थाना स्तर पर भी महिला आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने सभी कर्मचारी संगठनों की जरूरी माँगों को अपने वचन-पत्र में शामिल किया है और इन्हें पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि, कर्मचारियों की सभी जायज माँगों को सरकार पूरा करेगी।

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि, राज्य सरकार ने वचन-पत्र के अनुसार कर्मचारी आयोग का गठन किया है और इसमें सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कर्मचारी आयोग को अधिकार सम्पन्न बनाया गया है। आयोग के निर्णयों पर राज्य सरकार अमल करेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com