शारदीय नवरात्र आज से शुरू - CM सहित कई नेताओं ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Happy Navratri 2020: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Happy Navratri 2020
Happy Navratri 2020Priyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज यानि शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू गई हैं, बता दें कि इस पर्व का हिंदू धर्म में नौ दिनों का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र में देवी के नौ रूपों की पूजा धूमधाम से की जाती है, हर एक दिन देवी के अलग-अलग रूप की उपासना करने से भक्त को आशीर्वाद मिलता है। इस पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

शिवराज ने ट्वीट कर दी नवरात्रि की बधाई-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा-आदिशक्ति के आराधना पर्व शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई! या देवी सर्व भूतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मैया की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि़, यश और देश-दुनिया में प्रेम, सौहार्द बढ़े। सबका मंगल और कल्याण हो,यही प्रार्थना! जय मां अम्बे!

इस बार शारदीय नवरात्र 17 से 25 अक्टूबर के बीच रहेगी, नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी और विजयदशमी (दशहरा) एक ही दिन होगा। बताते चलें कि कोरोना काल में सावधानी बरतते हुए सभी मंदिरों में नवरात्र पूर्ण श्रद्धा के साथ विधि-विधान पूर्वक मनाए जाएंगे, सभी मंदिरों में मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सैनेटाइजिंग की व्यवस्था मंदिरों की ओर से की जाएगी और किसी भी स्थिति में भीड़ नहीं बढ़ने दी जाएगी।

नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी बधाई- नवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी की हर मनोकामना पूरी करें। माँ सबका कल्याण करें, आरोग्य,आयुष,सुख,समृद्धि और शांति प्रदान करें।

कमलनाथ ने दी बधाई- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः—माँ दुर्गा की स्तुति, अराधना और उपासना के शक्ति महापर्व “नवरात्रि” की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ..! मप्र कांग्रेस परिवार आपकी तरक़्क़ी, उन्नती और ख़ुशहाली की कामना करता है।

“जय माता दी”

पीसी शर्मा ने दी बधाई- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते। शारदीय नवरात्र आरंभ होने की आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। माता रानी सभी पर कृपा करें॥

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co