समाचार जरा हटके: समय पूर्व प्रसव में जन्मे एक साथ 6 शिशु

श्‍योपुर, मध्‍य प्रदेश : एक अनोखी घटना श्‍योपुर जिला अस्पताल से सामने आई है, छह बच्चों के जन्म की खबर बनी चर्चा का विषय...
समय पूर्व प्रसव में जन्मे एक साथ 6 शिशु
समय पूर्व प्रसव में जन्मे एक साथ 6 शिशुSocial Media

राज एक्सप्रेस। एक से अधिक बच्चों के जन्म की बातें तो सुनने में आती रहती हैं लेकिन मध्‍य प्रदेश के श्योपुर से अजब मामला सामने आया है, जिसमें माँ ने एक दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ छः शिशुओं को जन्म दिया है।

मध्यप्रदेश के श्योपुर में शनिवार को जिला अस्पताल में जिले के बड़ौदा तहसील की 24 वर्षीय नवविवाहिता मूर्ति ने समय से पूर्व हुए प्रसव के दौरान 06 बच्चों को जन्म दिया। बड़ौदा की महिला ने एक ही साथ 2 बेटी और चार बेटे को जन्म दिया। संभवत: श्योपुर जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी यह पहला मामला बताया जा रहा है।

जिला अस्पताल में महिला ने बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद महिला का स्वास्थ्य अब बेहतर बताया जा रहा है परंतु नवजात शिशुओं में से पांच बच्चों की जन्म के कुछ समय बाद मौत हो गई। एक मात्र जीवित बच्चे का स्वास्थ्य भी चिंताजनक बना हुआ है। हालांकि जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स बच्चे के उपचार में जी जान से जुटे हुए हैं।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने बताया कि- डॉक्टर्स द्वारा एसएनसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में शनिवार लगभग 11 बजे प्रसूता मूर्ति माली पत्नी विनोद माली परिजनों के साथ देर रात से जारी असहनीय पीड़ा के चलते चेकअप के लिए पहुंची। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया, लेकिन उस समय भी उसको पीड़ा हो रही थी। तभी महिला का प्रसव समय आ गया जबकि उसका प्रसव समय डॉक्टरों द्वारा मई माह में होना बताया गया था, लेकिन प्रसव के दौरान प्रसूता ने धीरे-धीरे छह बच्चों को जन्म दिया। जिनमें चार बालक व दो बालिकाएं हैं। समय से पूर्व जन्म लेने के कारण नवजात शिशुओं का अतिकम वजन और नाजुक हालत बनी हुई थी जिसके चलते डॉक्टरों द्वारा एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय पश्चात ही दोनों नवजात बालिका ने दम तोड़ दिया वहीं शेष चार नवजात शिशुओं में से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला का प्रसव सातवें माह से पहले हुआ है। बच्चों की हालत नाजुक थी। डॉक्टरों की टीम पल-पल नजर रखे हुए थी।

डॉ. आरबी गोयल-

हालांकि जिला अस्पताल के चाईल्ड स्पेशलिस्ट सहित अन्य डॉक्टरों द्वारा एक बच्चे का उपचार किया जा रहा है। विवाहिता द्वारा एक साथ छ: बच्चों को जन्म देने की जानकारी के बाद श्योपुर जिला शनिवार को प्रदेशभर में चर्चित रहा। जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले का और सम्भवतया प्रदेश का भी यह पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता बड़ौदा कस्बे के वार्ड क्रमांक 07 की निवासी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com