हादसे और मौत! कहीं फटा सिलेंडर तो किसी की करंट लगने से गयी जान

शिवपुरी, मध्यप्रदेश : अग्निकांड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसके चलते एक और मामला शिवपुरी से सामने आया है।
कहीं फटा सिलेंडर तो किसी की करंट लगने से गयी जान
कहीं फटा सिलेंडर तो किसी की करंट लगने से गयी जानPriyanka Yadav -RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में अग्निकांड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसके चलते एक और मामला शिवपुरी से सामने आया है शिवपुरी जिले के चिटोरा गांव के एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुई घटना :

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपुरी के पास स्थित चिटोरा गांव में कल शाम हुयी इस घटना में चरण सिंह रावत (32) की मौत हो गयी और मान सिंह तथा रामवीर घायल हो गए। विस्फोट की वजह से घर की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूत्रों ने बताया कि, चरण सिंह की पत्नी उषा खाना बना रही थी, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी। आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फट गया और परिवार के तीन सदस्य उसकी चपेट में आ गए। उषा बाहर निकल गयी थी, इसलिए वह सुरक्षित बच गयी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया है। सतनवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वही शिवपुरी में करंट लगने से मृत्यु का मामला

सूत्रों ने बताया कि शिवपुरी जिले के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम बक्स में खेत पर फसलों को पानी देने गए एक किसान की कल ही करंट लगने से मृत्यु हो गयी। मृतक का नाम रामजीलाल (35) है।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

देर रात हुआ भीषण अग्निकांड: सिलेंडर फटा, कई झुग्गियाँ स्वाहा

सिलेंडर से हुआ विस्फोट, दो की मौत

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com