शिवपुरीःमानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर सिंधिया ने दी प्रतिक्रिया

शिवपुरी,मध्यप्रदेशः जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेड पर पांच घंटे तक पड़ा रहा मृतक का शव, सिविल सर्जन समेत पांच लोगो को किया सस्पेंड।
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाAnkur Srivastava

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली वाली घटना सामने आयी है। मामला है, अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत के पांच घंटे बाद तक उसका शव बेड पर पड़ा रहा, और उसे चीटियां खाती रहीं। मरीजों ने ड्यूटी डॉक्टर और नर्सों को सूचना दी पर उन्होंने देखकर अनदेखा कर दिया। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर सिविल सर्जन समेत पांच लोगो को सस्पेंड किया।

क्या है मामलाः

जानकारी के मुताबिक, फक्कड़ कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय बालचंद्र लोधी को रविवार को पेट में तकलीफ होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के लिए पत्नी सोमवार की रात घर चली गई।

वार्ड में भर्ती मरीज अशोक राठौर का कहना था कि बालचंद्र के शरीर में सुबह 6 बजे से कोई हलचल नहीं दिख रही थी। सुबह 8.30 बजे ड्यूटी डॉक्टर के आने से पहले मरीजों के पर्चे देने के लिए नर्स आई तो मृतक बालचंद्र की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन नर्स नजरअंदाज करके चली गई। इसके बाद सुबह 10 बजे ड्यूटी डॉक्टर दिनेश राजपूत वार्ड में पहुंचे तो वे दूर से देखकर चले गए। उन्होंने अन्य मरीजों को भी नहीं देखा।

इसके बाद वार्ड में भर्ती किसी मरीज ने बालचंद्र की पत्नी रामश्री बाई को फोन किया। सुबह 11 बजे रामश्री अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अपने पति की आंखों से चीटियों को हटाया। वे बिलखते हुए कहे जा रही थीं कि देह को कम से कम कपड़े से सुरक्षित ढंक तो देते। परिवार के लोग रोते-रोते शव को ले गए।

सिंधिया ने की लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की मांगः

पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जो पिछले सप्ताह भर से ग्वालियर चंबल क्षेत्र के दौरे पर थे, जब उन्हें उक्त घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ मंत्री तुलसी सिलावट से बात कर लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

घटना पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीटः

इस घटना पर अपना ट्वीट देते हुए कहा कि, शिवपुरी में ज़िला अस्पताल में एक मरीज़ की मौत होने पर उसके शव पर चींटियाँ चलने व इस घटना पर बरती गयी लापरवाही की घटना बेहद असंवेदनशीलता की परियाचक है ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com