सरकार गिरी पर नहीं थम रहा आरोपों का दौर
सरकार गिरी पर नहीं थम रहा आरोपों का दौरPriyanka Yadav - RE

MP पॉलिटिक्स : सरकार गिरी, पर नहीं थम रहा आरोपों का दौर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गिरने का कारण दिग्विजय सिंह को बताया।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में एक पखवाड़े से चल रही सियासी उठापटक का हुआ अंत। कमलनाथ ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री पद से अपना त्याग पत्र दिया था, उनके इस्तीफे के साथ ही BJP के लिए सरकार बनाने का दावा पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। अब मध्यप्रदेश में सरकार गिरी पर आरोपों का दौर नहीं थम रहा। हाल ही में शिवराज ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गिरने का कारण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-

कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण ही गिरी है। प्रदेश की बदहाली और दुर्व्यवस्था देखकर कांग्रेस के मित्र ही इतने नाराज हो गए कि साथ छोड़कर चले गए। कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनके आसपास काम कर रहे दिग्विजय जी के कारण परिस्थितियां ऐसी पैदा हो गईं कि यह सरकार गिर गई।

चौहान ने ट्वीट कर दिग्विजय पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण ही गिरी है। प्रदेश की बदहाली और र्दुव्‍यवस्था देखकर कांग्रेस के मित्र ही इतने नाराज हो गए कि साथ छोड़कर चले गए। कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनके आसपास काम कर रहे दिग्विजय सिंह के कारण परिस्थितियां ऐसी पैदा हो गयीं कि यह सरकार गिर गई। कमल नाथ के इस्तीफा देने के बाद यह प्रदेश की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, यह मध्य प्रदेश के साढ़े सात करोड़ जनता की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने की अपील

जहां सियासी संकट के बादल बीते दिन के घटनाक्रम के साथ छंटने लगे हैं वहीं, कोरोना वायरस का कहर अभी तेजी से बढ़ रहा है। सरकार और प्रशासन ने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं। इस बीच ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के जनता कर्फ्यू वाले आह्वान को दृष्टिगत करते हुए जनता से कर्फ्यू में शामिल होने की अपील की है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com