MLA गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराज
MLA गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराजSocial Media

कांग्रेस के दिवंगत MLA गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराज

राजगढ़, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने आज राजगढ़ पहुँचकर दिवंगत विधायक स्व. गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजगढ़, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में कांग्रेस के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह और कैलाश विजयवर्गीय भी साथ में थे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुख की इस घड़ी में आपके साथ हूं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज ब्यावरा, ज़िला राजगढ़ पहुँचकर दिवंगत विधायक स्व. गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का 15 सितंबर को देर रात निधन हो गया था। ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के पार्टी में शोक की लहर छा गई थी। 15 सितंबर को देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। बताते चलें कि 25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

वहीं 26 सितंबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह दिवंगत कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजगढ़ जिले के मोर्चाखेड़ी पहुंचे थे। शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवार से मुलाकात करने के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात भी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com