नए साल 2021 में शिवराज सरकार देगी बड़ी सौगात, 11 अफसरों को मिलेगा प्रमोशन
भोपाल, मध्यप्रदेश। कल से शुरू होगा नया साल 2021, आज साल 2020 का आखिरी दिन है, बता दें कि नए साल की दस्तक के साथ शिवराज सरकार ने अधिकारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में साल 2021 की प्लानिंग पूरी हो चुकी है, भारतीय प्रशासनिक सेवा मध्यप्रदेश कैडर के 11 अफसरों को प्रमोशन मिलेगा और 24 अफसर रिटायर हो जाएंगे।
वर्ष 2021 में MP कैडर के 11 आईएएस अफसर होंगे प्रमोट :
बता दें कि नए साल यानी 2021 में मध्यप्रदेश कैडर के 11 अफसरों को प्रमोशन दिया जाएगा, इसमें से चार प्रमुख सचिव स्तर से मुख्य सचिव बन जाएंगे जबकि 4 सचिव स्तर से प्रमुख सचिव बन जाएंगे। 2005 बैच के 3 आईएएस अफसर सचिव पद के लिए प्रमोट किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अफसरों को प्रमोशन देने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि, जनवरी के पहले सप्ताह में पहला आदेश जारी हो जाएगा।
4 सचिवों को मिलेगा प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन :
साल 2021 में 1990 बैच के अजीत केसरी, पंकज राग, अशोक शाह और अलका उपाध्याय को पद उपलब्ध होने पर प्रमोट किया जाएगा, बता दें कि अलका उपाध्याय अक्टूबर 2016 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि पंकज राग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं। नए साल में अपर मुख्य सचिव स्तर के चार अफसर रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में मुख्य सचिव वेतनमान में प्रमोशन के लिए चार पद उपलब्ध होंगे।
2005 बैच के तीन अफसर बन जाएंगे सचिव
वही 2005 बैच के तीन अफसर राहुल जैन, जीवी रश्मि और संजीव सिंह सचिव पद पर प्रमोट होंगे, इसके साथ ही 2021 में मध्य प्रदेश के 24 आईएएस अफसर रिटायर होंगे। जिसमें भोपाल डिवीजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत भी शामिल है, बताते चलें कि शिवराज सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं, इसके लिए जल्द आदेश जारी किये जायेंगे।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।