सीएम ने महात्मागांधी-शास्त्री की जयंती पर किया नमन
सीएम ने महात्मागांधी-शास्त्री की जयंती पर किया नमन Social Media

शिवराज ने महात्मागांधी और भारत के पूर्व पीएम शास्त्री की जयंती पर किया नमन

मध्यप्रदेश के सीएम ने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मागांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती पर उनके चरणों में प्रणाम किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज 2 अक्टूबर यानि इंडिया के राष्ट्रपिता (फादर ऑफ नेशन) महात्मा गांधी का जन्म दिन। इस खास दिन को पूरा देश बापू को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। वही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती हैं। मुख्यमंत्री ने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मागांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चरणों में प्रणाम किया है।

बताते चलें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गांधी भवन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किये और कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा और शांति का जो संदेश दिया था, उससे ही विश्व का कल्याण होगा। आगे कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव के दिये मंत्र को सभी आत्मसात कर लें, तो समाज से बैर-भाव, हिंसा स्वत: मिट जायेगी। विश्व का हर व्यक्ति सृजन का हिस्सा बन जायेगा। यही तो हमारे राष्ट्रपिता #महात्मागांधी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल के एमवीएम चौराहे पर पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज शिवराज ने राष्ट्रपिता के चरणों में कोटिश: नमन! अहिंसा, शांति, सद्भाव की उनकी दिखाई राह पर चलकर ही विश्व का कल्याण होगा। बापू के स्वप्न- स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर भारत को हम सब मिलकर साकार करेंगे। मप्र सपनों के स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भरभारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। मुझे विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में हम सब भारतवासी गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में सफल होंगे। बापू के चरणों में प्रणाम!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com