मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा Syed Dabeer-RE

कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए समय सीमा करेंगे तय : सीएम

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए समय सीमा तय की जाएगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए समय सीमा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पदोन्नत पदनाम मिलेगा और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सर्वेयर के समान वेतनमान भी दिया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ और मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के लगभग 300 कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साँची विधानसभा के पग्णेश्वर ग्राम मे अपनी समस्याओं से विधिवत अवगत कराया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल सोनी मुख्यमन्त्री को कर्मचारियों का माँग पत्र दिया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शिक्षा विभाग मे कार्यरत सहायक शिक्षक, उश्रेशि, प्रधान अध्यापक को योग्यता और वरिष्ठता के अनुसार वरिष्ठ पदो पर पदनाम प्रदान नहीं दिया जा रहा है। 3 शिक्षकों को तत्काल इस पद से उपकृत किया जाए। समस्त कर्मचारियों को ओपीडी स्वास्थ बीमा 15000 तक किया जावे। शिक्षक सँवर्ग को अर्जित अवकाश अन्य कर्मचारियों को मिले।

नवीन संवर्ग को पुरानी पेंशन की बहाली का रास्ता निकालना चाहिए। पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने से इन कर्मचारियों को भविष्य में बड़े आर्थिक नुकसान की उम्मीद है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित सेवा से पृथक किए गये 16 शिक्षकों की सेवा बहाली की जावे साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सर्वेयर के समान वेतनमान भुगतान, लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने एवं -राज शिक्षा केन्द्र का शिक्षा विभाग में पूर्ण रूपेण विलय सहित अन्य मांगों का उल्लेख जापान में किया गया। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को समाधान करने के लिए समय सीमा तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि कर्मचारी धैर्य रखें उनकी हर मांग का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर उमेदसिंह जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ, हेमंत श्रीवास्तव, किशोर सिह ठाकुर जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, हेमंत सराठे जिला सचिव राज्य कर्मचारी संघ, हरिप्रसाद सोनी, महाराजसिंह मीणा, बालमुकंद शर्मा, कमलेश पाराशर, जे पी धाकड़, नर्मदाप्रसाद ठाकुर, नवल किशोर शर्मा, लोकम सिंह रघुवंशी, भभूत सिंह, कालू सिह मेहरा, राजेश बघेल, मनोज श्रीवास्तव, देवेश आर्य, सौदान सिंह, गौरी शंकर कौल, कैलाश शर्मा, रमेश आर्य, कोमल सिह मालवीय,देवेश आर्य, एस के शर्मा, राजेन्द्र मालवीय,कमलेश कुमार शर्मा, प्रेम शंकर शिल्पी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी सांची के पग्णेश्वर गांव में मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com