भोपाल : आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप पर तेजी से अमल कराएं

भोपाल, मध्य प्रदेश : सीएम ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को दिए निर्देश। हर महीने विभागों के कार्य की होगी रेटिंग। हर सोमवार मंत्रीगण करें विभागीय समीक्षा।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप पर तेजी से अमल कराएं
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप पर तेजी से अमल कराएंSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप तैयार है। मंत्रीगण इसे तेजी से अमल में लाएं। हमें एक दिन भी व्यर्थ नहीं करना है। हमें परिणाम देना है। मंत्री गण प्रत्येक सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करें। केंद्र की हर योजना में मध्यप्रदेश को नंबर वन रहना है। हर महीने प्रत्येक विभाग के कार्य की रेटिंग की जाएगी। हमें प्रदेश का तेज गति से विकास एवं जनता का कल्याण करना है साथ ही प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरुवार को मंत्रालय में वीसी के माध्यम से कैबिनेट की बैठक के प्रारंभ में मंत्री गणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा सभी संबंधित उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आर्थिक संकट में राह निकालनी है। केंद्र की हर एक योजना में प्रदेश के लिए अधिक से अधिक राशि प्राप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर हर विभाग की ऑनलाइन प्रगति प्रतिदिन प्राप्त होती है, जिसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। वे प्रत्येक योजना की प्रथक प्रथक समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन हम सब की जिम्मेवारी है। एक ओर जहां जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, वहीं प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। असामाजिक तत्व, गुंडे, बदमाशों, माफियाओं को नेस्तनाबूत कर देना हमारा संकल्प है। इसके लिए हम नए कानून भी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रेम के जाल में फंसा कर धर्मांतरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ढोंगी और पाखंडियों के खिलाफ भी प्रदेश में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com