शिवराज का सवाल: क्या कैबिनेट ने सच में दी है ये मंजूरी?

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि, पोषण आहार बनाने का कार्य मंत्रिपरिषद के फैसले को बदलकर निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है, क्या यह सच है?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राज्य के पोषण आहार घोटाले का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि पोषण आहार बनाने का कार्य मंत्रिपरिषद के फैसले को बदलकर निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से बात की

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि, वे इस संबंध में स्वयं मुख्यमंत्री CM कमलनाथ से सवाल पूछना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि-

राज्य के वित्त और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, दोनों ने ही प्रस्ताव किया था कि, पोषण आहार का निजीकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया और कहा कि, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में भी फैसला लिया गया था, लेकिन मंत्रिपरिषद के फैसले के खिलाफ राज्य के मुख्य सचिव के दस्तखत से आदेश निकाल दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि-

इस मामले में जहां कुछ अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी करने की बात सामने आ रही है, वहीं तत्कालीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरी सिंह ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने श्रीमती सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि, शायद उन पर दबाव डाला गया और इस वजह से कुछ माह पहले वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए मजबूर हुईं।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co