राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 3,646 करोड़ की सहायता जल्द देने का किया अनुरोध

भोपाल, मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, 485 करोड़ के राज्य इमरजेंसी फंड को कोरोना प्रबंधन में खर्च की मांगी अनुमति।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंहSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने पीएम मोदी से 485 करोड़ रुपए के राज्य इमरजेंसी फंड को कोरोना प्रबंधन में खर्च की अनुमति मांगी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मध्य प्रदेश के लिए 3,646 करोड़ की सहायता राशि मांगी है। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे मुलाकात चली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में अतिवर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी से इस आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 3,646 करोड़ रुपए की सहायता राशि को शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से अति वर्षा और कीट-व्याधि से किसानों को हुए नुकसान की पूर्ति हो सकेगी और किसान आगामी रबी फसलों की तैयारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कोविड-19 के प्रबंधन के लिए 291.15 करोड़ रुपए के व्यय को स्टेट इमरजेंसी फंड के लिए आरक्षित 485.40 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने अनुमति देने का आग्रह किया। साथ ही इस मद में बची 193.09 करोड़ रुपए को भी कोविड प्रबंधन पर व्यय करने की अनुमति दिए जाने की मांग की।

भेंट की विवरण पुस्तिका :

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में संसद द्वारा पारित कृषि बिलों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की विवरण पुस्तिका भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह के मध्य आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों- अन्न उत्सव, पोषण उत्सव, किसान उत्सव, वनाधिकार उत्सव, आजीविका उत्सव, साख उत्सव, संबल उत्सव, प्रतिभा उत्सव के बारे में विस्तार से बताया।

किसान कल्याण योजना के बारे में दी जानकारी :

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में भी जानकारी दी। श्री चौहान बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी पात्र हितग्राही किसान परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार की ओर से दो किस्तों में चार हजार रुपए की राशि, दो हजार रुपए प्रति किस्त, सीधे किसानों के खातों में प्रदान की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co