Bhopal : श्रमोदय स्कूल के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी
Bhopal : श्रमोदय स्कूल के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसीसांकेतिक चित्र

Bhopal : श्रमोदय स्कूल के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

राजधानी भोपाल के श्रमोदय नामक स्कूल के हॉस्टल से एक छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस खबर के हॉस्टल में फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले के तहत एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

भोपाल, मध्य प्रदेश। देश में बढ़ते सड़क हादसों के मामलों के बीच ही आत्महत्या जैसी घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ समय में आत्महत्या करने से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। वहीं, आज रविवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्रमोदय विद्यालय S B नामक एक स्कूल के हॉस्टल से एक छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस खबर के हॉस्टल में फैलते ही हड़कंप सा मच गया। इस मामले के तहत एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या :

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि, हमें कुछ समझ नहीं आता है। हम अपनी ज़िंदगी से बहुत हारे हुए महसूस करते है और हमारा मन करता है अब जीने के लिए कुछ नहीं बचा है और फिर मौत को गले लगाने के इरादे से आत्महत्या करने का मन बना लेते है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में अपनी जान से हाथ धो बैठते है। जो कि, बिलकुल गलत है, लेकिन ऐसा कई लोग करते है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्रमोदय स्कूल के हॉस्टल के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी लगा कर जान दे दी। इस छात्र की पहचान 16 वर्षीय अभिषेक चढ़ाव नाम से हुई है। यह टीकमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। यह छात्र स्कूल के हॉस्टल में रह कर ही 10वी क्लास की पढ़ाई कर रहा था।

खजुरी पुलिस कर रही मामले की जांच :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस छात्र ने शनिवार को स्कूल के समय पर ही अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई थी। वह क्लास के ब्रेक के बाद हॉस्टल रूम में गया और वहां जाकर उसने फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारीयों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू दी। बता दें, यह स्कूल खजुरी सड़क के मुगलिया छाप में स्थित है। पुलिस ने पुरे हॉस्टल के रूम की भी तलाशी ली है। साथ ही पुलिस ने छात्र के माता-पिता को भी मामले कि जानकारी दे दी है। फ़िलहाल छात्र के खुदख़ुशी करने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। खजुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com