श्रेष्ठा जोशी ने CM को लेकर सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, BJP संगठन में खलबली

इंदौर, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने MP के सीएम को लेकर सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, श्रेष्ठा जोशी की पोस्‍ट से संगठन में मची खलबली।
श्रेष्ठा जोशी ने CM को लेकर सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
श्रेष्ठा जोशी ने CM को लेकर सोशल मीडिया पर की टिप्पणीSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस बीच भाजपा महिला मोर्चा मध्यप्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी तेजी से चर्चा में बनी हुई है, बता दें कि कोरोना से मध्यप्रदेश में बिगड़ते हालात के चलते अब कई नेताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा है, इसी बीच अब BJP महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने सीएम को लेकर सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी की इंटरनेट मीडिया पोस्‍ट से संगठन में खलबली मच गई है।

श्रेष्ठा जोशी ने राज्यपाल से की ये अपील :

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने राज्यपाल से अपील की है कि वह शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं, श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से स्थिति संभल नहीं रही हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर भाजपा नेत्री ने पोस्ट पर लिखा कि राज्यपाल एमपी के सीएम को बर्खास्त कर नए सीएम की नियुक्ति की जाए।

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने कहा

वहीं आगे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि मुझसे संगठन के कई लोगों ने पोस्ट हटाने के लिए भी कहा, लेकिन मैंने पोस्ट डिलीट नहीं की, मुझे पता है कि भविष्य मेें मुझे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन मैं अंतर आत्मा की आवाज के साथ समझौता नहीं करुंगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने किया ट्वीट

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर कहा- इंदौर की जिस श्रेष्ठा जोशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है, उसका कोई संबंध भाजपा से नहीं है। वह पार्टी से डेढ़ वर्ष पूर्व निष्कासित हो चुकी है। आज दिनांक में वह पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं है

माया नारोलिया ने कहा- श्रेष्ठा अभी मोर्चा के किसी पद पर नहीं :

वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि श्रेष्ठा अभी मोर्चा के किसी पद पर नहीं हैं, डेढ़ साल पहले उन्हें मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष लता एलकर ने पद से हटा दिया था।

एक बार फिर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- बीजेपी में उठी शिवराज को हटाने की माँग

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शिवराज पर निशाना साधा है, मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी में उठी शिवराज को हटाने की माँग- राज्यपाल से हुई सरकार भंग करने की अपील; विधायक ख़रीदकर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह की विफलता का शिकार हुये बीजेपी नेताओं ने अब शिवराज को हटाने की माँग शुरू की है। महापापी को हटाना होगा, मिलकर प्रदेश बचाना होगा।

दिग्गी ने ट्वीट कर कहा- जोशी आपके साहस को बधाई-

वहीं वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी आपके साहस को बधाई, लेकिन भाजपा शिवराज को नहीं हटाएगी। कमाऊ पूत है!!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co