अनूपपुर : सफल आपरेशन के बाद अस्पताल से लौटे सिद्धार्थ ने जताया आभार

अनूपपुर, मध्य प्रदेश : 10 दिनों के बाद रेक्टम आंत के सफल ऑपरेशन पर रेडक्रॉस अस्पताल भोपाल ने सिद्धार्थ शिव सिंह को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया हैं।
सफल आपरेशन के बाद अस्पताल से लौटे सिद्धार्थ ने जताया आभार
सफल आपरेशन के बाद अस्पताल से लौटे सिद्धार्थ ने जताया आभारShrisitaram Patel

अनूपपुर, मध्य प्रदेश। जिला मुख्यालय में निवास करने में योग्य और ईमानदार जनप्रतिनिधि जो वर्षो से खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ जुड़े हुए थे, विधानसभा उपुचनाव के दौरान सिद्धार्थ शिव सिंह चुनाव संचालन समिति के सदस्य के रूप में अपना योगदान बूखबी दिया था, जिन्हें अचानक एक घातक बीमारी का सामना करना पड़ा, उनके पेट में आंत सबंधी समस्या आने के कारण वे 9 दिसंबर को भोपाल स्थित सिद्धांता रेडक्रास अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां डाक्टरों ने 11 दिसंबर को सफल ऑपरेशन किया, इसके बाद सिद्धार्थ शिव सिंह को 19 दिसंबर को छुट्टी दे दी, अभी फिलहाल वर्तमान में भोपाल में आराम कर रहे हैं, 27 दिसंबर को पुन: अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों से सलाह लेंगे।

सभी का मिला आशीर्वाद :

10 दिनों के बाद रेक्टम आंत के सफल ऑपरेशन पर रेडक्रॉस अस्पताल भोपाल से छुट्टी दे दी गई। सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सम्मान के साथ संभव हो पाया। इन 10 दिनों के दौरान अस्पताल में बृजेश गौतम (जिला अध्यक्ष भाजपा), रामदासपुरी, विजय शुक्ला, प्रवीण चौरसिया, प्रवीण सिंह चंदेल, कुंदन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार, शिवाकांत शुक्ला, अनिल तिवारी कोतमा, अजय शर्मा, गौर जी और वीरेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती रश्मि खरे, जीतू परिहार, मानेन्द्र सिंह गहरवार, चंदन, अकबर भाई, आशीष त्रिपाठी, बृजेन्द्र पंत, प्रकाश एच सिंह, लक्ष्मण राव, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ एसआरपी द्विवेदी, राकेश गुप्ता, गुड्डा सोनी और मेरे छोटे भाई तेजभान सिंह (पिंटू), अशोक सिंह चंदेल, एडवोकेट प्रवीण सिंह और हरविंदर सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद के साथ मैं सभी के साथ बिसाहूलाल सिंह और बृजेश गौतम को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझे अस्पताल ले गए और मेरे दिल की बेरुखी ने इस बीमारी का पता लगाया, जिसके कारण आज मेरी तबीयत ठीक हो गई, 10 दिन बाद अंतिम चेकअप के बाद मैं अनूपपुर लौटूंगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com