मप्र में 700 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षकों की वेतन वृद्धि बहाली के संकेत

भोपाल। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बिगड़ने पर प्रदेश में जन शिक्षक और प्राचार्यो की वेतन वृद्धि रोकी गई थी। अब उसकी बहाली के संकेत लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर ने दिए हैं।
 शिक्षकों की वेतन वृद्धि बहाली के संकेत
शिक्षकों की वेतन वृद्धि बहाली के संकेतSyed Dabeer-RE

भोपाल। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बिगड़ने पर प्रदेश में जन शिक्षक और प्राचार्यो की वेतन वृद्धि रोकी गई थी। अब उसकी बहाली के संकेत लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर ने दिए हैं। शिक्षक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आयुक्त ने यह निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश के जिन भी शिक्षकों का बोर्ड परीक्षा के वार्षिक परिणाम के आधार पर वेतन वृद्धि रोकी गई थी। उनका इस नवीन वर्ष का बोर्ड परिणाम उत्तम होने पर वेतन वृद्धि खोली जावेंगी। गुरुवार की दोपहर 12 बजे आयुक्त लोक शिक्षण से चर्चा अनुसार नवीन परीक्षा परिणाम अच्चा आने पर उनकी वेतन वृद्धि दी जावेगी । शिक्षकों एवं प्राचार्य से कहा गया है कि वह आयुक्त लोक शिक्षण के नाम पर पत्र लिखकर इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अपना पूरा पता यूनिक आई डी डायसकोड सहित तत्काल भेजें। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

प्रदेश में 700 से अधिक शिक्षक और प्राचार्यो की जो वेतन वृद्धि रोकी गई थी। उसकी लड़ाई शिक्षक एवं राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता मुरारी लाल सोनी ने लड़ी है।सोनी का कहना है कि यह हमारी बड़ी जीत है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि वेतन वृद्धि रोकने के एवज में प्राचार्य को आर्थिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया है। आयुक्त ने जो भरोसा दिया है उसके अनुसार नवीन परीक्षा परिणाम को लेकर तत्काल वेतन वृद्धि खोली जावेगी ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com