Covid-19 संकटकाल में निगम का अमला डटा मोर्चे पर
Covid-19 संकटकाल में निगम का अमला डटा मोर्चे परShashikant Kushwaha

Covid-19 संकटकाल में निगम का अमला डटा मोर्चे पर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी की तारीफ करते हुए आयुक्त ने शहरवासियों से की अपील।

राज एक्सप्रेस। कोविड-19 के वैश्विक संकट की इस घड़ी में जहां शहर वासियों से अपने-अपने घर में रहकर एक निष्ठावान शहरी होने के दायित्वों का पालन करने का आग्रह नगर निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया है। वहीं नगर निगम का पूरा अमला पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। निगमायुक्त श्री शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संकट की घड़ी में निगम की मशीनरी व संसाधनों के साथ निगम अधिकरियों, कर्मचारियों द्वारा शहर वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु 24 घण्टे अथक प्रयास किये जा रहे हैं।

साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी

निगमायुक्त सिंह ने बताया कि नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर के नागरिकों को अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ घर में मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम के सफाई अमले के द्वारा नालियों की सफाई, सड़क की सफाई के साथ ही शहर के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शहर के सभी प्रमुख आवश्यक कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को प्रतिदिन सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ मिलकर शहर में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में अपनी भूमिका का निर्वाहन पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।

सेनेटाइज्ड करने का कार्य जारी

निगमयुक्त श्री सिंह के द्वारा निगम के मैदानी अमले को पूर्ण सावधानी बरतते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया गया। उन्होंने कहा है कि, निगम का मैदानी अमला दिन रात अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ सेनेटाइज्ड करने का कार्य कर रहा है। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण सावधानी बरतें। मास्क का उपयोग करने के साथ-साथ निरंतर अपने हाथों को सेनेटाइज्ड भी करते रहें। नगर निगम आयुक्त श्री सिंह के द्वारा आम जनो से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करें।

सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत करें पालन - आयुक्त

सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत पालन करे इसके साथ ही आवश्यकता होने पर एक ही व्यक्ति घर के बारह निकले उन्होंने सब्जी दुकानों एवं किराना दुकानों के दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों के सामने एक मीटर की दूरी पर घेरा बनाने के साथ दुकानों के में पर्याप्त मात्रा में सेनेटाईजर रखने का निर्देश दिया है एवं कहा गया है सभी दुकानदार यह सुनिश्चित करे कि उनके दुकानों के सामने भीड़ एकात्रित न हो अगर दुकानों के सामने भीड़ एकात्रित पाई जाती है तो कार्यवाही होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com