सिंगरौली : नए पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार

सिंगरौली, मध्य प्रदेश : नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने बधाई संप्रेषित की। राजमार्ग की बदहाली को लेकर बरसे कांग्रेसी नेता।
नए पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार
नए पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकारShashikant Kushwaha

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा नवानगर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा अनुमोदित जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की घोषणा की गई जिसमें उपाध्यक्ष 24, महामंत्री 35, सचिव 44, कार्यसमिति सदस्य 18,विशेष आमंत्रित सदस्य 10 ,कोषाध्यक्ष 2, कार्यालय महामंत्री 1, इस प्रकार से कुल 134 की कार्यकारिणी घोषित हुई है!!

निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को समावेशित- श्री चंदेल

श्री चंदेल ने बताया की कमेटी में हमारे द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को समावेशित करने का पूरा प्रयास किया गया है जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ जन, महिलाएं, युवा, किसान, मजदूर, इंटक सभी लोगों के साथ साथ हर समाज जाति वर्ग समुदाय के लोगों को शामिल किया गया है।

समस्त वर्गों को मिली जगह :

वर्तमान गठित नई कार्यकारिणी में समस्त वर्गों को सम्मिलित किया गया है जिसमें सामान्य वर्ग से 32% पिछड़ा वर्ग से 44% एसटीएससी से 13% अल्पसंख्यक से 15% जिसमें पुरुष 127 महिला 7:00 के साथ-साथ 25 से 30 वर्ष तक के 5, 30 से 40 वर्ष तक के 25 ,40 से 50 वर्ष तक के 85,50 वर्ष से ऊपर के 19 लोगों को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने बधाई संप्रेषित की।

नई कार्यकारिणी के साथ कांग्रेस ने भरी हुंकार :

जिस प्रकार से कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष ने ने कार्यकारिणी को लेकर अपनी बातें रखें इसके साथ ही श्री चंदेल ने राष्ट्रीय राजमार्ग सीधी सिंगरौली को लेकर भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा श्री चंदेल ने कहा कि भाजपा केवल जुमलो की पार्टी है सिर्फ जुमला ही इनका मुख्य कार्य रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग जो की बदहाल स्थिति से भी बदतर हालत में बदल चुका है ऐसे में भाजपा की सरकार जनमानस के समस्याओं की तरह नहीं देख रही।

सांसद एनएच 39 के मुद्दे पर गंभीर नहीं :

राष्ट्रीय राजमार्ग सीधी सिंगरौली के बदहाली को लेकर कांग्रेस पार्टी के शहरी जिलाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल ने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद जी केवल राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर नितिन गडकरी के साथ पत्राचार एवं फोटो खिंचवाने का कार्य करती आ रही है 6 साल की इस भाजपा सरकार में अब तक सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि 102 किलोमीटर का है अब तक भाजपा सरकार नहीं बनवा सके।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर करने जा रही है प्रदर्शन :

राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करने का मन बना लिया है आगामी 13 जुलाई को सिंगरौली के मोरवा एवं सीधी जिले के कुचवाही में प्रदर्शन करने जा रही है एवं यह प्रदर्शन से प्रदर्शन ना होकर एन. एच. 39 बदहाली के खिलाफ लड़ाई लड़ने जा रही है श्री चंदेल ने बताया की लड़ाई का आगाज हम करने जा रहे हैं और निश्चित ही यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com