मृत लड़की को जब पुलिस ने खोज निकाला
मृत लड़की को जब पुलिस ने खोज निकालाShashikant Kushwaha

सिंगरौली: मृत लड़की को जब पुलिस ने खोज निकाला

सिंगरौली, मध्यप्रदेश : सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, इसकी महत्वता और इसके कार्य से हम सब बखूबी परिचित हैं, बावजूद इसके सिंगरौली में एक मामले ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी।

राज एक्सप्रेस। वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। सोशल मीडिया ने आज पूरे विश्व को आपस में जोड़ दिया इसकी महत्वता और इसके कार्य से हम सब बखूबी परिचित हैं, बावजूद इसके सिंगरौली में एक मामले ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है।

क्या है मामला

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया में एक खबर प्रकाशित होती है जिसने पुलिस विभाग कि सर गर्मियों को बढ़ा दिया अगर मामले की बात की जाए तो यह मामला माड़ा थाना क्षेत्र का है लगभग ढाई माह पूर्व 25 वर्षीय महिला अपने 5 साल की बच्ची के साथ, घर से लापता हो गई थी। गायब होने के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक मृत महिला की फोटो वायरल होती है।

मृत महिला की फोटो देखकर जगत लाल जयसवाल के द्वारा माड़ा थाना में अपने गायब हुई लड़की के संबंध में जाकर सूचना दी जाती है तथा लड़की के पिता द्वारा वायरल फोटो को देखकर अपनी लड़की होना बताया जाता है।

पुलिस कप्तान के द्वारा

घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम का गठन कर जांच का आदेश दिया जाता है। हरकत में आई माड़ा पुलिस के द्वारा संज्ञान में लेकर जांच शुरू की जाती है संबंधित जांच में पुलिस को दावा किए जा रहे घर से गायब महिला के संबंध में तलाश बीन करने पर अहम सुराग हाथ लगते हैं।

पुलिस कप्तान ने कहा

सिंगरौली जिला पुलिस कप्तान ने संबंधित मामले को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि घर से गायब हुई महिला का अपने पति के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। महिला का प्रेम प्रसंग था। यह महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी महिला का प्रेमी पूर्व से ही शादीशुदा था तथा वह अपने प्रेम संबंधों को छुपाने हेतु अपने प्रेमिका को किराए के मकान पर रखा हुआ था जिसे की पुलिस ने ढूंढ निकाला है।

किसी को नहीं किया फोन

महिला के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि, गायब हुई महिला के स्थान की जानकारी उसके परिवार जन में किसी को नहीं थी, उसके द्वारा किसी को फोन नहीं किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में यह बात समाने आई कि महिला और उसकी बच्ची जीवित थे न कि मृत और अब उनकी खोज हो चुकी है, जिसके बाद महिला के पिता द्वारा फोटो पहचान कर उसके मृत माने जाने की खबर मात्र भ्रम साबित हुई।

इस मामले में पुलिस ने गायब हुई महिला मंजू जयसवाल को उसकी बच्ची सहित व उसके प्रेमी रामप्रकाश साकेत को खोज निकाला। सोशल मीडिया की भ्रामकता कितनी भयावह हो सकती है शायद इसका अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है वहीं सोशल मीडिया में प्रकाशित खबरों को लेकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा गया की किसी भी खबर की पुष्टि के बिना किसी प्रकार की खबर प्रकाशित ना करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com