लॉक डाउन में ड्यूटी के साथ मिसरोद पुलिस की जन सेवा जारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मिसरोद पुलिस द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के रखरखाव में चल रहा है जनसेवा का कार्य।
लॉक डाउन में ड्यूटी के साथ मिसरोद पुलिस की जन सेवा जारी
लॉक डाउन में ड्यूटी के साथ मिसरोद पुलिस की जन सेवा जारीPriyank Vyas - RE

राज एक्सप्रेस। भारत में लॉक डाउन घोषित होने के बाद लाखों मजदूर ऐसे हैं जो अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस के लिये लगातार प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उनकी हर संभव मदद सरकार द्वारा भी करे जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी एक साथ सब तक मदद पहुंचना बड़ा कठिन कार्य बन गया है आपसी जन सहयोग से एवं मिसरोद पुलिस के द्वारा इन जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।

थाना मिसरोद के अंदर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जो लोग फंसे हुए हैं या फिर जो लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं उनकी मदद मिसरोद पुलिस द्वारा की जा रही है। उनके खाने की व्यवस्था एवं उनको अपने स्थान तक पहुंचने में जरूरी सहायता भी मिसरोद पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही है। गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोग लॉक डाउन के बाद जत्थे बनाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।

मिसरोद थाना इंचार्ज निरंजन शर्मा द्वारा बताया गया कि "इन गरीब असहाय मजदूरों को मिसरोद पुलिस द्वारा ना सिर्फ भोजन मुहैया कराया जा रहा है बल्कि हर प्रकार से संभव मदद की जा रही है। उनमें कई के पास पैसे भी नहीं हैं तो मिसरोद पुलिस के द्वारा कई लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए कुछ पैसे भी दिए गए हैं। थाना मिसरोद के संपूर्ण थाना क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है एवं इसके साथ ही पुलिसकर्मियों एवं अन्य रहवासियों के आपसी जन सहयोग से इस समाज सेवा के काम को लगातार किया जा रहा है।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com