मुख्यमंत्री ने गतिविधियों और कार्यक्रमों के संबंध में बैठक ली।
मुख्यमंत्री ने गतिविधियों और कार्यक्रमों के संबंध में बैठक ली।Social Media

Bhopal : प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 पर रहेगा खास फोकस

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गतिविधियों और कार्यक्रमों के संबंध में ली बैठक। 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म-दिवस 17 सितंबर को है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को शपथ ली थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 71वें जन्म-दिवस और गुजरात के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए सुशासन देने के लगातार सफल 20 वर्ष पूर्ण करने पर राज्य सरकार विकास कार्यों और कल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरूआत करेगी। प्रदेश में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी को विनम्र आदरांजलि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितंबर को वृक्षारोपण और वैक्सीनेशन महाअभियान का संचालन होगा। स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, पर्यावरण, किसान-कल्याण, ऊर्जा, शिक्षा, नगरीय प्रशासन, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां इस अवधि में संचालित की जाएंगी। प्रदेश के गरीबों, महिलाओं, बच्चों, पिछड़ों, मजदूरों, अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण और विकास के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

71 हजार विद्यालयों में 71 हजार छात्रों द्वारा 71 हजार पौधों का होगा रोपण :

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 71 हजार विद्यालयों में 71 हजार छात्रों द्वारा 71 हजार पौधों का रोपण होगा। अंकुर अभियान में इन सभी पौधों की फोटो एक माह बाद अपलोड की जाएगी। वन विभाग द्वारा 63 क्षेत्रीय वन मंडलों और 8 वन विद्यालयों इस प्रकार 71 स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जाएंगे। किसान-कल्याण के अंतर्गत 71 बीज ग्रामों का शुभारंभ, 71 कृषक उत्पादक संगठनों का गठन और कृषि अधोसंरचना निधि के 71 प्रकरणों में राशि का वितरण किया जाएगा।

71 हजार लाड़ली लक्ष्मी को होगा छात्रवृत्ति का भुगतान :

प्रदेश की 71 हजार लाड़ली लक्ष्मी को छात्रवृत्ति का भुगतान और मातृ वंदना योजना के 7100 हितग्राहियों को राशि का भुगतान किया जाएगा। कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आए 7100 बच्चों की माताओं को पोषण अधिकार सूचना-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश में 71 आंगनबाड़ी, 7100 वाटिकाओं और 71 विद्यालय भवनों का लोकार्पण एवं 71 बालिका छात्रावासों का भूमि-पूजन भी इस अवधि में होगा। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 7100 महिला स्व-सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

71 हजार आवासों में होगा गृह प्रवेश :

विकास गतिविधियों के अंतर्गत 71 विद्युत उप केंद्रों का भूमि-पूजन, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में 71 विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन सम्पन्न किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 71 हजार आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही 710 पंचायत भवनों की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 71 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भूमि-पूजन होगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 71 योजनाओं का भूमि-पूजन होगा।

71 उद्योगों और 71 लघु उद्योगों के लिए भूमि आवंटन :

प्रदेश में 71 उद्योगों और 71 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भूमि आवंटन का एलओआई प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत 71 हजार लोगों को स्वामित्व पट्टा वितरित किया जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री कमल पटेल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, एमएसएमई एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवद्र्धन सिंह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) इंदर सिंह परमार, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग वर्चुअली सम्मिलित हुए।

यह कार्यक्रम होंगे आयोजित :

  • 71 हजार विद्यालयों में होगा 71 हजार पौधों का रोपण।

  • 71 स्थानों पर वन विभाग करेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम।

  • 71 बीज ग्रामों का प्रदेश में होगा शुभारंभ।

  • 71 कृषक उत्पादक संगठनों का होगा गठन।

  • 71 कृषि अधोसंरचना निधि के प्रकरणों में राशि का वितरण।

  • 71 हजार लाड़ली लक्ष्मी को होगा छात्रवृत्ति का भुगतान।

  • 7100 मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि का भुगतान।

  • 7100 बच्चों की माताओं को देंगे पोषण अधिकार सूचना-पत्र।

  • 71 आंगनबाड़ी और 7100 वाटिकाओं का होगा लोकार्पण।

  • 71 विद्यालय भवनों का प्रदेश में होगा लोकार्पण।

  • 71 बालिका छात्रावासों का किया जाएगा भूमि-पूजन।

  • 7100 महिला स्व-सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज सुविधा।

  • 71 हजार आवासों में लोगों को कराया जाएगा गृह प्रवेश।

  • 71 विद्युत उप केंद्रों का होगा भूमि-पूजन।

  • 71 निकायों में विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन।

  • 710 पंचायत भवनों की होगी शुरुआत।

  • 71 प्राथमिक, 71 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भूमि-पूजन।

  • 71 जल जीवन मिशन योजनाओं का भूमि-पूजन।

  • 71 उद्योगों और 71लघु उद्योगों के लिए भूमि आवंटन

  • 71 हजार लोगों को स्वामित्व पट्टा वितरित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co