प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पिता का कोरोना से निधन, सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का निधन हो गया है, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं जताई हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पिता का कोरोना से निधन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पिता का कोरोना से निधनSocial Media

मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं, लगातार मौत के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि ग्वालियर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का निधन हो गया है, मिली जानकारी के मुताबिक उनके पिता कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वीडी शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी :

बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद इसकी जानकारी दी है ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य पिताजी श्री अमर सिंह जी आज नश्वर शरीर त्याग कर वैकुण्ठ धाम को चले गए हैं। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं जताई हैं। ट्वीट कर कहा कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की क्षमता प्रदान करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com