कार हादसा
कार हादसाPriyanka Yadav

भोपाल: रातीबड़ वन क्षेत्र में भीषण कार हादसा-छात्रा की मौत, कई घायल

भोपाल, मध्यप्रदेश : कार से भिड़ी कार, नहर में गिरी और हाई सिक्युरिटी एरिया में एक्टिवा सवार बदमाशों ने बनाया निशाना काल के गाल में समा गई छात्रा।

राज एक्सप्रेस। रातीबड़ थाना इलाके में केरवा वन क्षेत्र में स्थित संकीर्ण पुलिया के पास गुरूवार को दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक कार नहर में जा गिरी। जिससे कार में सवार कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य युवक लापता है। जबकि कार चला रहा छात्र किसी तरह से बाहर निकलने में कामयाब हो गया था। वहीं दूसरी कार में सवार पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की पड़ताल की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डरे सहमे होने के कारण कोई भी हादसे की वजह नहीं बता रहा है।

रातीबड़ थाना प्रभारी जीपी त्रिपाठी के अनुसार -

अभय श्रीवास्तव जी-3 वार्ड नंबर-24 सांई अपार्टमेंट, त्रिलंगा में रहते हैं। वह एमपीईबी में क्लर्क हैं। उनकी दो में से एक बेटी की इस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटी बेटी 15 साल की मेहुल उर्फ गुनगुन और बड़ी बेटी 21 साल की प्रिया श्रीवास्तव हैं। प्रिया एक्सलेंस कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा थी। प्रिया सुबह करीब साढ़े दस बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी।

दोपहर कॉलेज से छूटने के बाद वह अपने दोस्त विशाल माली के साथ कार से घूमने निकली थी, तभी फॉरेस्ट क्षेत्र में संकीर्ण पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जेन स्टीलों कार से प्रिया और विशाल की आईटेन कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय कार में विशाल और प्रिया का दोस्त संकेत भी मौजूद था, जिसका हादसे के बाद से ही कोई सुराग नहीं है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। विशाल माली जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के ओएसडी जीपी माली का भतीजा बताया जा रहा है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल घूमने आया था संकेत

संकेत इंदौर के एक कॉलेज में पढ़ता था। वह प्रिया का और विशाल का कामन फ्रेंड था। उसने अपने भोपाल में होने की जानकारी प्रिया को कॉल पर दी थी। जिसके बाद में प्रिया ने विशाल और संकेत के साथ में केरवा डेम घूमने का प्लान किया था। संकेत की तलाश देर शाम तक नहर में की जाती रही। हालांकि उसका कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे की सूचना के बाद राजहर्ष कॉलोनी कोलार में रहने वाले संकेत के परिजन भी स्पॉट पर पहुंच गए थे। जेन स्टीलो कार राहुल नाम का छात्र चला रहा था। कार में अस्मिता भदौरिया, रुचिका सहाने और श्रुति खरे, हिंदकुश घायल हुए हैं। राहुल को भी गंभीर चोट आई है।

श्रुति खरे ने बताया-

वह सभी केरवा डैम से पिकनिक सेलिब्रेट कर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। घायलों में एक छात्रा के हाथ की नस कट गई है। बाकि घायलों को भी अंदरुनी चोट हैं। घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि पार्टी कर लौट रहे छात्रों द्वारा शराब पीये होने का भी अनुमान है। हालांकि फिलहाल उनकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके बाद नशे में होने की बात साफ होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com