छात्रा की गोलीमार कर हत्या, भीड़ ने घेरा पुलिस स्टेशन

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों से जनता परेशान, दअरसल मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
छात्रा की गोलीमार कर हत्या
छात्रा की गोलीमार कर हत्याSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का

  • मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में छात्रा की गोली मारकर हत्या

  • हत्या के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

  • मृतका के शव को लेकर थाने के सामने रखकर किया चक्का जाम

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों से जनता परेशान, दअरसल मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या के विरोध में कस्बे के लोगों ने मृतका के शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर पथराव भी किया। हालांकि बाद में मामले को शांत करा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

पोरसा के जोटई रोड़ निवासी उदय सिंह राठौर की पुत्री मोहिनी कल देर शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी सहेली प्राची और छोटी बहन नेहा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी विशाल भार्गव अपने साथियों के साथ उनका पीछा कर रहा था। तभी आरोपी विशाल ने प्राची के घर के पास मोहिनी को कट्टे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना स्थल पर भारी भीड़

हत्या की खबर लगते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मृतका के शव को लेकर थाने के सामने रखकर चक्का जाम कर दिया। आंदोलनकारी मांग कर रहे थे कि, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को पत्थर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

आक्रोशित भीड़ ने खोला जाम

उधर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ते देख पुलिस अधीक्षक असित यादव ने आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल पोरसा में तैनात कर थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन को तत्काल लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। तब आक्रोशित भीड़ ने जाम खोला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस छात्रा की सहेली प्राची से भी हत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है।

आरोपी के एक साथी को किया गिरफ्तार

छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी के एक साथी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि- छात्रा मोहिनी राठौर की कोचिंग पर जाकर मुख्य आरोपी विशाल भार्गव उससे बात करता था। मोहिनी के परिजनों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और उससे बात न करने को कहा था। जिससे मोहिनी ने आरोपी से 2 दिन से बात नहीं की थी। बात नहीं करने से नाराज विशाल ने कल देर शाम एक कार्यक्रम से लौटते समय मोहिनी की उसकी सहेली प्राची और उसकी छोटी बहन नेहा के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

श्री यादव ने बताया कि

हत्या के समय विशाल के साथ उसका दोस्त अंकित जाटव और दो अन्य साथी भी थे। पुलिस ने अंकित जाटव को आज गिरफ्तार कर लिया है। अंकित ने पुलिस को बताया है कि विशाल जाटव मोहिनी के बातचीत न करने से उससे नाराज चल रहा था और कहता था कि या तो वह खुद मर जायेगा या फिर वह उसकी हत्या कर देगा।

एसपी ने बताया कि

पुलिस मुख्य आरोपी और उसके दो अन्य साथियों की तलाश में उनके ठिकानों पर बराबर छापे मार रही है। उन्होंने दावा किया है कि, पुलिस जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। इससे पहले कल हत्या के विरोध में कस्बे के लोगों ने मृतका के शव को थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर पथराव भी किया। हालांकि बाद में मामले को शांत करा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन को तत्काल लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com