नरोत्तम मिश्रा पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशानाSocial Media

डॉ. मिश्रा पर निशाना साधते हुए Digvijaya Singh बोले- वे हमेशा नहीं रहेंगे गृहमंत्री

दतिया, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है। दिग्गी बोले- बीजेपी सरकार हमेशा नही रहने वाली और न ही नरोत्तम मिश्रा हमेशा गृह मंत्री रहेंगे।

दतिया, मध्यप्रदेश। जन जागरण अभियान के तहत दतिया पहुंचकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आगाह करते हुए कहा कि न तो वे हमेशा गृह मंत्री नहीं रहेंगे और न ही बीजेपी की सरकार।

दिग्विजय सिंह का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक दतिया में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह बोले- दतिया क्षेत्र के स्थानीय विधायक नरोत्तम मिश्रा को ये ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी सरकार हमेशा नही रहने वाली और न ही वे हमेशा गृह मंत्री रहेंगे।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा राजनीति के स्तर को इतना नीचे न गिराए। दिग्विजय सिंह ने एक अन्य जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि वे भी 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन कभी भी उन्होंने किसी बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित नहीं किया। वहीं, आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण आज महंगाई है। उन्होंने कहा- बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। भाजपा लोगों पर झूठे मुकदमे लगाना बंद कर दे, वरना अब कांग्रेस आ रही है। उन्होंने मंच से ही भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का नकली चेहरा उजागर हो गया है।

बता दें कि सोमवार सुबह पूर्व सीएम प्रभात फेरी में शामिल हुए थे, इस दौरान वैष्णव जन सहित रघुपति राघव राजा राम आदि के भजन भी कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने गाया वहीं, सिंह के नेतृत्व में बारगा गांव में सभा का आयोजन हुआ। यहां उन्होंने कांग्रेस सभा को संबोधित किया। कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर 14 नवंबर से 29 नवम्बर तक देशव्यापी जन जागरण अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में पद यात्रा, जन संवाद, रात्रि विश्राम व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों में दिग्गी लगातार शिरकत कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com