तवा महोत्सव मनाया गया
तवा महोत्सव मनाया गयाSocial Media

तवा महोत्सव मनाया गया, मूंग की फसल के लिए तवा डैम से छोड़ा गया पानी

मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में हर किसान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में हर किसान को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। नहर के पानी का सिंचाई के लिए लाभ अंतिम छोर के किसान को भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने तवा डैम के पानी को नहर में समारोह पूर्वक छोड़े जाने के लिए आयोजित तवा महोत्सव में अधिकारियों को निर्देश दिए। जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। नर्मदापुरम के तवा नगर में बुधवार को आयोजित तवा महोत्सव में तवा डैम की बांई तट नहर से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया।

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री चौहान ने प्रदेश के 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। हरदा एवं नर्मदापुरम जिले के कुल 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तवा नहर से मूंग की फसल में सिंचाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए तथा नहरों के आसपास पौधरोपण किया जाए।

अंतिम छोर के किसान को भी नहर का पानी मिले : कमल पटेल

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने का जो संकल्प लिया है, उस दिशा में सरकार नित नए काम कर रही है। उन्होंने जल-संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेल एंड तक नहर का पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे अंतिम छोर के किसान को भी नहर का पानी मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com