दंपत्ति ने नाबालिग लड़की को नशे की लत के साथ सेक्स रैकेट में धकेला

भोपाल, मध्यप्रदेश : राजधानी से किशोरी को नशे की लत लगाकर देह व्यापार में धकेलने का ताजा मामला सामने आया है।
नशे की लत लगाकर किशोरी से कराया देह व्यापार
नशे की लत लगाकर किशोरी से कराया देह व्यापारPriyanka Yadav -RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से नशे की लत लगाकर देह व्यापार में धकेलने का ताजा मामला सामने आया है। भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति व अन्य युवक ने किशोरी को शराब व अन्य नशे की लत लगाई। इसके बाद में तीनों पीड़िता से देह व्यापार कराने लगे। किशोरी को नशे में धुत कराकर विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ भेजा जाता था। लड़की की मां ने इस मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन में की थी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन टीम ने लड़की को पुलिस की मदद से मुक्त कराया।

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को चाइल्ड लाइन में रखा गया है। जहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।

टीआई के अनुसार

15 वर्षीय किशोरी ऐशबाग थाना इलाके की निवासी है। सन 2019 से किशोरी फरियादिया आरोपी दंपत्ति के साथ रह रही थी। इससे पूर्व उसने जुबैर नाम के युवक से शादी की थी। कुछ माह साथ रहने के बाद में लड़की उससे अलग रहने लगी थी। दंपत्ति ने सहारा देने के नाम पर उसे साथ रखा और नशे की लत लगा दी। इसके बाद में नशे की हालत में पीड़िता से देह व्यापार कराने लगे। वह कॉल और वाट्सऐप पर पीड़िता के लिए ग्राहकों से डील करता थे। दंपत्ति अपने घर में किशोरी से देह का धंधा कराता था। कई बार कस्टमर अपनी इच्छा अनुसार पीड़िता को साथ ले जाया करता थे।

मां ने नशे की हालत में देख की शिकायत

आपको बता दें कि पीड़िता को की मां से नहीं मिलने दिया जाता था। कई बार मां ने बेटी से संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी उसे धमकाकर भगा दिया करते थे। करीब पांच दिन पहले लड़की की मां आरोपी दंपत्ति के घर पहुंची थी। जहां उसने पीड़िता को सिगरेट हाथ में लिए शराब के नशे में धुत झूमते देखा था। जिसकी शिकायत मां ने चाइल्ड लाइन में की। वहां से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शुक्रवार की रात टीम पुलिस टीम के साथ में आरोपियों के घर पहुंची और वहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे मामला आ चुका हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co