भोपाल : रात का पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे, दिन का पारा बढ़ा

भोपाल, मध्य प्रदेश : गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और पारा लुढ़क कर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 1.3 डिग्री कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
रात का पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे, दिन का पारा बढ़ा
रात का पारा पहुंचा 10 डिग्री के नीचे, दिन का पारा बढ़ाPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और पारा लुढ़क कर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 1.3 डिग्री कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले 2 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से भी 2 डिग्री अधिक ही रहा। राजधानी में पिछले एक सप्ताह से तापामान सामान्य से अधिक हैं और तेज गर्मी का असर बना हुआ था। अब हवा का रुख उत्तरी होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि अभी हवा उत्तर-पश्चिमी होने से ठंड का असर बहुत ज्यादा नहीं है।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रात में तापमान अधिक होने के साथ ही सुबह आर्द्रता अधिक रही। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा और दृश्यता 2 से 4 किमी के बीच रही। दिन में तेज धूप निकली और शाम को आर्द्रता बहुत कम रह गई। सुबह 8.30 बजे 96 फीसदी आर्द्रता रही, जबकि शाम को 28 फीसदी हो गई।

पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बदलेगा मौसम :

साहा के मुताबिक उत्तर भारत में 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। उसके आगे बढऩे के बाद ही हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने की संभावना है। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके पहले तापमान में मामूली अप-डाऊन जारी रहेगा। 25 तारीख के बाद ही ठंड़क बढऩे की संभावना है। अभी दो दिन और ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

शाम ढ़लते ही तीन घंटे में 7.4 डिग्री लुढ़का पारा :

  • समय | तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • सुबह 5:30 | 10.4 डिग्री सेल्सियस

  • सुबह 8:30 | 11.8 डिग्री सेल्सियस

  • सुबह 11:30 | 25.4 डिग्री सेल्सियस

  • दोपहर 2:30 | 26.6 डिग्री सेल्सियस

  • शाम 5:30 | 24.0 डिग्री सेल्सियस

  • रात 8:30 |16.6 डिग्री सेल्सियस

  • रात 11:30 |14.0 डिग्री सेल्सियस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com