पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

बैठक के बाद शिवराज बोले 'किसानों की न सुनी व्यथा तो बहुत पछताओगे'

भारतीय जनता पार्टी की आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा, किसानों की न सुनी व्यथा तो बहुत पछताओगे'

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न मुद्दों को लेकर आज पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कहा, किसान हितैषी होने का झूठा दावा करने वाली कांग्रेस सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाय माफिया संरक्षण में लगी है।

पूर्व सीएम ने कहा, जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा था। आज तक समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं मिला है। ओला पाला की मुआवजा राशि नही मिलने से किसान परेशान हैं। किसान हितैषी होने का झूठा दावा करने वाली कांग्रेस सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाय माफिया संरक्षण में लगी है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने संपर्कों से पार्टी के लिए आजीवन निधि के लिए पहल करें। यह हमारा सौभाग्य है कि हमने अपनी आँखों के सामने धारा 370 को हटते देखा। नागरिकता संशोधन कानून पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसे हमें दूर करना है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी मंथन हुआ। नवीन प्रदेशाध्यक्ष के कई नाम सामने आये हैं। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी अपने नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

प्रदेश भाजपा की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वक्त रहते संभल जाओ; बहाने ना बनाओ, मदद करो सरकार,

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश में हमारा संगठन सबसे मजबूत माना जाता है और पिछले 1 साल में 17 से अधिक आंदोलन किये गए उसमें आप सभी जनप्रतिनिधियों का बहुत योगदान है। सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाने में लेकर अतिक्रमण के नाम पर प्रताड़ित कर रही है, हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उनके लिए लड़ना है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस सरकार चुन-चुन कर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं है। हमे मुखरता के साथ प्रदेश सरकार से लड़ाई लड़नी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com