MP : अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस
MP : अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बसSocial Media

MP : अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, चिंतपूर्णी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

Road Accident : हिमाचल के चिंतपूर्णी माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे MP के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, हादसे में कई यात्री घायल हो गए है।

Road Accident : देश-प्रदेश में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब फिर एक ओर हादसे की खबर सामने आई है। बता दें, MP के श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर हिमाचल प्रदेश में पलट गई है। इनमें कई यात्री घायल हो गए। इनमें से कई की हालत बहुत गंभीर है।

चिंतपूर्णी माता मंदिर गए थे मंदसौर से कई यात्री :

ये हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ है, यहां मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के लोगों से भरी बस अचानक पलट गई। बस पलटने से मंदसौर जिले के 11 लोग घायल हो गए है, ये श्रद्धालु मंदसौर के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि मंदसौर से यात्रियों से भरी बस चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। यहां से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस :

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वही, मौके पर पहुंचे थाना के एसएचओ ने कहा कि सूचना के बाद स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। यहां जाम को खुलवाया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनियंत्रित होने से बस रोड पर पलटी, लेकिन फिर भी पूछताछ करेंगे।

बता दें, देश में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, जिस कारण लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। सड़कों में बेलगाम दौडऩे वाले वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाने के लिए आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। लगातार हो रहे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है और वाहन चालकों को यह भी समझने की जरूरत है कि, नियमों का पालन न केवल सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के साथ-साथ खुद का जीवन सुरक्षित रखने के लिहाज से भी अनिवार्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com