भोपाल : उपचुनाव के नतीजों से तय होगा सत्ता का भविष्य

भोपाल, मध्य प्रदेश : सिंधिया समर्थक 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर। पहली बार चुने गए 13 विधायकों ने इस्तीफा देकर दुबारा चुनाव लड़ा।
उपचुनाव के नतीजों से तय होगा सत्ता का भविष्य
उपचुनाव के नतीजों से तय होगा सत्ता का भविष्यSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश की 28 सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में मतदान के बाद 355 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, इसका नतीजा 10 नवंबर को सामने आएगा। यह उपचुनाव कई मायनों में रोचक रहा। उपचुनाव के नतीजे न सिर्फ सत्ता का भविष्य तय करेगा, बल्कि दिग्गजों का भाग्य का फैसला भी होगा।

इस उपचुनाव में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर है। इसके साथ ही सिंधिया के साथ 12 मंत्रियों और 13 पहली बार चुने गए विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिन्होंने इस्तीफा देकर दुबारा चुनाव लड़ा। मतदाता ने अपना फैसला कर लिया है कि राज्य विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी छोड़ सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए थे। इन पूर्व विधायकों का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी उपेक्षा कर रहे थे, जिससे उनके क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू हो गए और इसलिए वे अब लोगों का सामना कर सकते हैं।

28 में से 25 सीटों पर दलबदल के कारण उपचुनाव :

28 में से 25 सीटों पर दल बदल के कारण उपचुनाव हुए। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की अलग-अलग राय है। भाजपा कहती है कि मध्य प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस विधायकों ने कमलनाथ सरकार को उखाड़ फेंका, क्योंकि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सुशासन दे सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान बागी नेताओं को गद्दार कहकर निशाना साधा और जनता से गद्दारी की सजा देने की अपील की। गद्दारी और खुद्दारी के बीच जारी घमासान के बाद आखिरकार चुनाव संपन्न हुआ, अब नतीजा तय करेंगे जनता ने किसको पसंद किया।

ये मंत्री थे मैदान में :

इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदोरिया, सुरेश धाकड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

यह बने थे पहली बार विधायक :

पहली बार कांग्रेस के विधायक, जो पार्टी छोड़ कर भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं, रघुराज सिंह कंसाना (मुरैना), गिर्राज दंडोतिया (दिमनी), कमलेश जाटव (अंबाह), ओपीएस भदौरिया (मेहगांव), मुन्नालाल गोयल (ग्वालियर पूर्व), हैं। रक्षा संतराम सिरोनिया (भांडेर), जसवंत जाटव (करेरा), सुरेश धाकड़ (पोहरी), जजपाल सिंह जज्जी (अशोकनगर), प्रद्युम्न सिंह लोधी (बड़ा मलहरा), सुमित्रा देवी कासडेकर (नेपानगर), मनोज चौधरी (हाटपिपल्या)।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com