17 दिसंबर से कर्जमाफी का दूसरा चरण होगा शुरू : जनसम्पर्क मंत्री
17 दिसंबर से कर्जमाफी का दूसरा चरण होगा शुरू : जनसम्पर्क मंत्री Social Media

17 दिसंबर से कर्जमाफी का दूसरा चरण होगा शुरू : जनसम्पर्क मंत्री

मध्य प्रदेश के किसानों को एक बार फिर सरकार ने कर्जमाफी की उम्मीद जगा दी है। 17 दिसंबर को कमलनाथ सरकार 1 साल पूर्ण करने जा रही है। इसी दिन से कर्जमाफी का दूसरा चरण होगा शुरू।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही कर्जमाफी का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।दूसरे चरण में एक लाख रुपये तक के कर्ज वाले किसानों के कर्ज माफ होंगे। पहले चरण में 50 हजार रुपये तक के किसानों के कर्ज सरकार ने माफ किए थे। जिसके बाद अब योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। प्रदेश के किसानों में कर्जमाफी को लेकर सरकार से बड़ी नाराजगी है। जिसका नतीजा कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में देख चुकी है।

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि, कर्ज माफी के दूसरे चरण में 50 हजार से 1 लाख तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। पहले चरण में 50 हजार तक के कर्ज माफ हुए हैं। अब तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है।

मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश में यूरिया को लेकर मचे बवाल को लेकर कहा कि, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से इस संबंध में बात की है। जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार राज्य का फंड नहीं दे रहा है। केंद्र सरकार ने कुल 16 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार को नहीं दिया है। उन्होंने पानीपत फिल्म को लेकर कहा कि, जाट समाज ने आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री को इस बारे में बताया गया है। जो भी क़ानूनी कार्रवाई होगी वो करेंगे, फिल्म को बैन भी किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान सिर्फ़ ड्रामा करते हैं। साथ ही कहा की प्रदेश में माफ़िया को पनपने नहीं दिया जाएगा। एक साल में अंदर भू माफ़िया, रेत माफ़िया सभी पर कार्रवाई की गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com