प्रदेश सरकार फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी
प्रदेश सरकार फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी Social Media

प्रदेश सरकार फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी

भोपाल : आर्थिक मंदी से जूझ रही कमलनाथ सरकार फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश सरकार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है। प्रदेश सरकार बाजार से फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से दस साल के लिए कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल सरकार प्रदेश में विकास कार्यों के साथ अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में करेगी।

बता दें कि, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अभी तक प्रदेश के जरूरी कामों के लिए बाजार से 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है। जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश के ऊपर एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।

इस संबंध में वित्त विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अपने बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते मध्‍य प्रदेश को राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत तक कर्ज लेने का अधिकार है। इस हिसाब से मध्‍य प्रदेश सरकार 28 हजार करोड़ रुपए तक का कर्ज ले सकता है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभी तक साढ़े 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। तीन माह अभी बाकी हैं। यदि जरूरत पड़ी तो और कर्ज भी लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में भी सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार से विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com