प्रदेश कांग्रेस के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है : सिंह
प्रदेश कांग्रेस के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है : सिंह Social Media

प्रदेश कांग्रेस के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है : सिंह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कहा- प्रदेश कांग्रेस के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है।

राज एक्सप्रेस। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि जहां-जहां या जब-जब कांग्रेस की सरकार बन जाती है या जब-जब उनको बहुमत मिल जाता है। वहां ईवीएम पर कोई टिप्पणी नहीं करते और जहां परिणाम उनके अनुकूल नहीं आते, वहां पर वह टिप्पणी करते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बन गई तो वहां भी तो ईवीएम से चुनाव हुए हैं, फिर कांग्रेस प्रदेश में बैलेट पेपर से चुनाव की क्यों मांग कर रहे हैं। इसके पीछे केवल एक ही एजेंडा है, एक ही उद्देश्य है चुनाव होंगे तो उसमें प्रशासनिक मशीनरी पर बाहुबल का उपयोग करके वह अपने तरीके से चुनाव के परिणाम ला सकें।

एक बार मध्यप्रदेश को फिर से लालटेन युग की तरफ ले जाने की कांग्रेस की और कमलनाथ की जो योजना है। वह हम पूरी नहीं होने देंगे, भाजपा मध्यप्रदेश पुरजोर विरोध करती है।

सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बुरी तरह से भयभीत है, विधानसभा चुनाव के बाद जब लोकसभा चुनाव हुए और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ और एक के बाद एक देशहित के फैसले हो रहे हैं। कांग्रेस मध्यप्रदेश में घबराई हुई है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले की एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रति जनता के मन में बहुत आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि अभी तक ईवीएम से चुनाव हो रहे थे। वह बैलट पेपर के माध्यम से चुनाव इसीलिए चाहते हैं, ताकि उसके माध्यम से वह गड़बड़ियां कर सकें। जब चुनाव ईवीएम से होते हैं तो किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होती है, लेकिन जब बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं तो उसमें गड़बड़ियों की भरपूर गुंजाइश होती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com