भोपाल: नहीं थम रहीं चोरी की वारदातें-ताला तोड़कर लाखों का माल गायब

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। चोरों ने लोगों का शहर से बाहर जाना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है।
ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ताला तोड़कर लाखों की चोरीSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मध्य प्रदेश में नहीं थम रहीं चोरी की वारदात।

  • ताला तोड़कर लाखों का माल किया गायब।

  • अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।

  • परिवार समेत गए थे बाहर।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। चोरों ने लोगों का शहर से बाहर जाना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल स्थित बागसेवनिया इलाके का है, जहां एक मकान का ताला तोड़कर चोर तीन लाख का माल लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार :

मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय अरविंद कुमार रघुवंशी पुत्र आशाराम रघुवंशी सुरेंद्र विहार कॉलोनी बागसेवनिया भोपाल में रहते हैं। वे इलेक्ट्रिक सामान का व्यापार करते हैं। पिछले महीने 29 अक्टूबर को भाई दूज के मौके पर पूरे परिवार के साथ होशंगाबाद में रहने वाली अपनी बहन के यहां गए थे। जब वे वहां से लौटे घर के मेन गेट का ताला देखकर उनका माथा ठनक गया। उन्होंने देखा कि, दरवाजे का ताला टूटा था। वह घर में दाखिल हुए, तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी उसमें रखे एक लाख की नगदी और सोने के जेवर गायब थे।

पुलिस को किया गया सूचित :

इसके बाद इस घटना की बागसेवनिया पुलिस को सूचना दी। फरियादी के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत 3 लाख रूपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछ-ताछ की, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com