भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंगSocial Media

भाजपा विधायक सारंग बोले-यह ग़रीबों की नहीं ग्लैमर की सरकार है

भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कहा, यह ग़रीबों की नहीं ग्लैमर की सरकार है।

राज एक्सप्रेस। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, यह सरकार सेठों की सरकार है, कुछ उद्योगपतियों, फ़िल्मी सितारों के लिए काम करने वाली सरकार है। इस सरकार ने मंदिर हड़पने की साजिश की है लेकिन भाजपा इसे सहन नहीं करेगी। इसके पीछे की मंशा सिर्फ इतनी है कि कैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जाये। इस सरकार को ग़रीब, दलित, पिछड़ों के कल्याण से क्या लेना-देना है। इन्हें तो केवल फ़िल्मी सितारों के साथ फ़ोटो खिंचाना है। शासन-प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है। यह ग़रीबों की नहीं ग्लैमर की सरकार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 70% जनता को यह नहीं मालूम होगा कि IIFA अवॉर्ड क्या है। आप मप्र में IIFA 2020 आयोजित करवाते हो लेकिन यह नहीं बताते कि विगत 1 वर्ष में मप्र की जनता के लिए क्या किया।

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सारंग ने कहा, कोरोना वायरस से पूरे देश में भय का माहौल है लेकिन आश्चर्य है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार इससे बचाव हेतु ज़रा भी चिंतित नहीं है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। चाहें वो गरीब हो, दलित हो, किसान हो, युवा वर्ग हो सब इस नाकाम सरकार से परेशान हैं। इस सरकार ने मेधावी छात्र योजना, स्मार्ट फोन योजना, साइकिल योजना जैसी कई योजनाएँ बंद की हैं और आगे भी यह ऐसे ही प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार केवल ग्लैमर की राजनीति कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ कार्यवाही होती है। असली माफ़िया पर कोई असर नहीं होता है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तो चला लेकिन व्यापार करने वाले किसी एक पर कार्यवाही होती है अन्य सभी से भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा वसूला जाता है। मध्यप्रदेश के असली माफ़िया तबादला उद्योग और हवाला उद्योग पर कोई कार्यवाही नहीं होती। कांग्रेस से जुड़े दलाल, कार्यकर्ता अलसी माफ़िया हैं। उनके खिलाफ़ कार्यवाही होनी चाहिये लेकिन यह सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है।

DGP के पत्र पर भाजपा विधायक ने मीडिया को बधाई देते हुए कहा, जिस प्रकार मीडिया ने सच दिखाया है। आज यह साबित हो गया है कि कलेक्टर ने क्या किया। सरकार के मंत्रियों ने ऐसे अधिकारियों का समर्थन किया है। डीजीपी ने साफ़ लिखा है कि कलेक्टर पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा आज ही राजगढ़ कलेक्टर को हटाना चाहिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com