सीएम ने जिले की समीक्षा की
सीएम ने जिले की समीक्षा कीSocial Media

आज सुबह CM ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंगरौली के विकासकार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कहा कि, सिंगरौली जिले में कुछ अच्छे काम हुए हैं, इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

मध्यप्रदेश। इन दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) लगातार बैठकें लेकर अधिकारियों और कलेक्टरों को निर्देश दे रहे है। आज सुबह-सुबह सीएम शिवराज ने निवास से वीसी के माध्यम से सिंगरौली जिले की समीक्षा की, मुख्यमंत्री शिवराज ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंगरौली जिले के विकासकार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर कहा- सिंगरौली जिले में कुछ अच्छे काम हुए हैं, इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। गौरव दिवस पर एक सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

सीएम ने जिले की समीक्षा की

सिंगरौली के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी हमारी नजर है। जनता के जीवन को सुखद एवं आनंददायी बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश देते हुए कहा-

आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि, योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता को भागीदार बनाएं, समय सीमा में कार्य पूरे हों, कठिनाइयों को दूर करें, कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचना सुनिश्चित हो। सीएम ने कहा कि, जनता की संतुष्टि मेरी पहली प्राथमिकता है, हम जनता के लिए ही हैं। जनता को यह संतोष होना चाहिए कि सरकार उनके लिए काम कर रही है, उनकी संतुष्टि के असेसमेंट की व्यवस्था कीजिये, यह आपकी ड्यूटी है, अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो, नशे की शिकायतों पर कार्यवाई करो।

CM ने जल जीवन मिशन के कार्य की जानकारी प्राप्त की :

CM ने सिंगरौली में जल जीवन मिशन के कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बैढ़न नगरीय क्षेत्र में जिन वार्डों में योजना में पेयजल कनेक्शन लगाने का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिले में मिशन के कार्य की प्रगति वर्तमान में संतोषजनक नहीं है। कोई भी मोहल्ले और परिवार इस सुविधा से वंचित नहीं होना चाहिए। वहीं कलेक्टर ने जानकारी दी कि दिसम्बर माह तक सभी वार्ड में पेयजल कनेक्शन के कार्य पूर्ण हो जाएंगे। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव ने बताया कि सिंगरौली सहित सभी जिलों में मिशन के कार्य की समय पर पूर्णता सुनिश्चित की जा रही है।

बताया गया है कि जिले में 12 हजार 179 आवास गृह स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में 62 प्रतिशत आवास बनकर पूर्ण हो गए हैं। योजना की प्रतिमाह समीक्षा की जा रही है। सीएम ने निर्देश दिए कि स्वीकृत आवास गृह बिना विलम्ब के निर्मित किए जाएं। यदि किसी हितग्राही द्वारा आवास गृह निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है तो ऐसे मामलों की समीक्षा कर आवास गृह का निर्माण पूर्ण करवाया जाए। आवास प्लस योजना से छोटे हितग्राही लाभान्वित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित विधायकों से अनुरोध किया कि वे भी अपने दौरे के समय आवास गृहों का अवलोकन करें। सिंगरौली एक बड़े क्षेत्रफल वाला जिला है। यहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की भी बहुतायत है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए।

बताया गया कि जिले में 106 अमृत सरोवर का निर्माण प्रगति पर है। हाल ही में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में निर्मित सरोवरों पर भी तिरंगा फहराया गया। अच्छी बारिश होने से सरोवरों में जल-स्तर भी अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में स्व-सहायता समूहों के आंदोलन को पूरी ताकत से बढ़ाएं। समूहों की सदस्य बहनों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। कलेक्टर ने जानकारी दी कि पोल्ट्री क्षेत्र और अन्य कार्य से समूह जुड़े हैं। दो उत्पादक कंपनियां भी कार्य कर रही हैं। करीब 1200 परिवार इन से जुड़े हैं। गत वित्तीय वर्ष में इनका टर्नओवर 27 करोड़ रूपये था। CM ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जनता को मिल रही सेवाओं की स्थिति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। सीएम हेल्प लाइन में दर्ज की गईं शिकायतों को हल करने के लिए सभी विभाग सक्रिय रहें। लोक सेवा केन्द्रों का संचालन भी आम-जन के कल्याण के लिए किया जा रहा है। लोगों को अपने कार्य के लिए चक्कर न लगाना पड़ें, इसके लिए बिचौलियों को पकड़ने की कार्यवाही भी पुलिस द्वारा की जाए।

CM ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटा व्यवसाय करने वाले ग्रामीण पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैंक के स्तर पर हितग्राहियों के प्रकरण मंजूर होने में देर न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा बैंकों से संपर्क कर शीघ्र स्वीकृति के प्रयास किए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के निर्माण कार्य की प्रगति की चर्चा हुई। CM ने कहा कि इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। आम जनता को इस मार्ग के निर्माण से सुविधा प्राप्त होगी। इसमें विलम्ब नहीं होना चाहिए। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज ने कार्य की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जिले में ओवरब्रिज और फ्लायओवर संबंधी प्रस्तावों के क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में परिवारों को शुभ अवसर और दिवंगत परिजन की स्मृति में पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया जाए। अंकुर अभियान में जन-भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएँ। इसे जन-अभियान बनाएँ। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अभियान में 23 हजार पंजीयन हुए हैं। चौहान ने प्रतिमाह अन्न उत्सव के आयोजन और आम-जन को खाद्यन्न वितरण के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मूंग दाल वितरण कार्य भी पूर्ण करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों द्वारा राशन की दुकानों के निरीक्षण की आवश्यकता बताई। CM ने पुलिस अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र और सामान्य रहवासी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। कहीं भी नशे का कारोबार न चले। अपराधी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com