नागदा जंक्शन: एग्रेड की नगर पालिका को संभालेंगे तीन सीएमओ

नागदा जंक्शन, मध्य प्रदेश: एग्रेड की नपा में दो सीएमओ की उपस्थिति के बाद भी तीसरे अधिकारी को चार्ज तो दिया पर चेक पॉवर नहीं।
नागदा जंक्शन: एग्रेड की नगर पालिका को संभालेंगे तीन सीएमओ
नागदा जंक्शन: एग्रेड की नगर पालिका को संभालेंगे तीन सीएमओSocial Media

नागदा जं., मध्य प्रदेश। मुख्य नपा अधिकारी ने स्थानांतरण को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय से स्थगन ले आए। कानूनी दाव पेंच के चलते दो मुख्य नपा अधिकारी की उपस्थिति के बाद भी तीसरे अधिकारी प्रशासक को नियुक्त करना पड़ा। अतिरिक्त महाअधिवक्ता की राय के बाद गेंद अब शासन के पाले में चली गई। दोनो में से कौन पदस्थ रहेगा इसका निर्णय शासन करेगा। पर अभी थोड़े बहुत जो काम नपा के शुरू हुए थे वह पूर्व की स्थिति में चले जाएंगे।

कानूनी दाव पेंच में उलझा मुख्य नपा अधिकारी का पद :

प्रदेश की एग्रेड की नपा में मुख्य नपा अधिकारी के पदस्थ का मामला कानूनी दाव पेंच में उलझ गया है। जिससे कोरोना महामारी के चलते जो विकास कार्य अटक गए थे वह अभी भी पूर्व की स्थिति में ही आकर खड़े हो गए हैं। मुख्य नपा अधिकारी सतीश मटसेनिया का स्थानांतरण हो गया। इनके स्थान पर देवास क्षेत्र के हाटपीपल्या नगरपंचायत के प्रभारी सीएमओ अशफाक खान को एग्रेड की नपा का सीएमओ नियुक्त कर भेजा है। उन्होंने चार्ज ले लिया जिससे मटसेनिया रिलिव हो गए थे। मटसेनिया ने शासन के स्थानांतरण के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने मटसेनिया को राहत देते हुए शासन द्वारा दिए गए स्थानांतरण आदेश को स्थगित कर 6 सप्ताह में शासन को निर्णय करने के निर्देश दिए। इसकी प्रति मटसेनिया ने प्रशासक को देकर पुन: नपा में 'वाईनिंग दे दी। इसके बाद मामले कानुनी दावपेंच में उलझ गया।

तो स्थिति हो गई विकट :

न्यायालय के आदेशानुसार याचिकाकर्ता मटसेनिया को तीन दिवस में शासन को प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन करने का आदेश था। उन्होंने यह कार्यवाही पूर्ण कर ली पर मामला चार्ज को लेकर उलझ गया। प्रशासक का मानना है की न्यायालय का आदेश है की शासन द्वारा मटसेनिया का स्थानांतरण किया गया वह स्थगित कर दिया पर मटसेनिया को नपा से रिलिव कर दिया गया था। दुसरे नपा अधिकारी अशफाक खान ने चार्ज भी ले लिया। स्थिति प्रशासन के सामने विकट हो गई प्रशासक ने आदेश की प्रति अतिरिक्त महाअधिवक्ता को भेजकर आदेश के मामले में अभिमत मांगा था। पर वहां से भी कोई स्पष्ट अभिमत नही मिला।

शहर के विकास कार्य फिर हो गए ठप :

नियमानुसार प्रशासक ने दोनो ही मुख्य नपा अधिकारियों को चार्ज नही देते हुए नपा के वरिष्ठ अधिकारी बसंतसिंह रघुवंशी को प्रभारी सीएमओ नियुक्त कर दिया। लेकिन चेक पॉवर इनको भी नही दिया। जिससे शहर के विकास कार्य पूरी तरह ठप होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। जब तक शासन निर्णय नही लेता तब तक एग्रेड की नपा नगरपंचायत में तब्दील होते दिखाई दे रही है।

इनका कहना :

उच्च न्यायालय के आदेश के मामले में अतिरिक्त महाअधिवक्ता से अभिमत मांगा था वह स्पष्ट नही आने पर दोनो ही सीएमओ को चार्ज नही देते हुए बसंतसिंह रघुवंशी को चार्ज दिया गया है। शासन के आदेशानुसार सीएमओ को चार्ज दिया जाएगा।

आरपी वर्मा, एसडीएम नागदा

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com