बिंदल पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जली
बिंदल पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जलीSocial Media

Ujjain : पोहा फैक्ट्री में लगी आग, तीन महिलाएं जिंदा जली, शिवराज सिंह ने घटना पर जताया दुःख

मध्य प्रदेश उज्जैन में स्थित बिंदल पोहा फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। इस भयानक आग में फंस कर तीन महिलाओं के जिंदा जलने की खबर है। इस घटना पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुःख जताया है।

उज्जैन, मध्य प्रदेश। एक तरफ भारत में कोरोना के साथ ही मंकीपॉक्स नाम की बीमारी ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच ही देशभर से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आ ही रही हैं। पिछले दिनों लगातार अलग-अलग राज्यों से किसी न किसी हादसे की खबर आती रहती है। इनमें कई खबरें आग लगने से भी जुडी थी। वहीं, अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक पोहा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस भयानक आग में फंस कर तीन महिलाओं के जिंदा जलने की खबर है। इस घटना पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुःख जताया है।

उज्जैन में बिंदल पोहा फैक्ट्री में लगी आग :

दरअसल, शुक्रवार की शाम को उज्जैन में नागझिरी स्थित बिंदल पोहा फैक्ट्री में अचानक ही आग लग गई। इस भयानक आग से उठी लपटों में तीन महिला बुरी तरह जिंदा जल गईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए। घायल लोगों की हालत काफी नाजुक है,घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। खबरों की मानें तो, इस फैक्ट्री की इमारत में अचानक ही आग लग गई और आग लगने के कारण का भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फायर बिग्रेड की गाड़ियां, टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

मृतकों की पहचान :

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम को नागझिरी थाना क्षेत्र में स्थित उद्योगपुरी की बिंदल पोहा फैक्ट्री का बताया जा रहा है। खबरों की माने तो, आगजनी के समय पोहा फैक्ट्री में महिलाएं व अन्य लोग काम कर रहे थे। आगजनी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इस हादसे में आगजनी के चलते जिन तीन महिलाओं की मौत हुई है। उनमें से एक महिला की पहचान 45 वर्षीय दुर्गा निवासी बोरखेड़ी आगर, दूसरी की योतिबाई निवासी नागझिरी नाम से हुई है। जबकि एक की पहचान की जा रही है। इसके अलावा एक सीमा नामक महिला को बुरी तरह झुलस गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रदेश मुख्यमंत्री ने जताया दुःख :

बताते चलें, उज्जैन की बिंदल पोहा फैक्ट्री में आग लगने और लोगों की जान जाने की खबर मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा,

उज्जैन की पोहा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में श्रमिकों के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ।। ॐ शांति ।।

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com