यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: MP के 3 पुलिसकर्मी समेत 4 की मौत, मिश्रा ने जताया शोक

मध्यप्रदेश: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हुए इस हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसाSocial Media

मध्यप्रदेश। राज्य में हादसों की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं, आए दिन सड़क हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक हादसे का मामला मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे से सामने आया है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मध्यप्रदेश पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के पुलिस टीम थी सवार:

मिली जानकारी के अनुसार, आज तड़के सुबह तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के बेकाबू होकर पुलिया से टकराने से यह हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के समीप अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, हादसे में बोलेरो दो हिस्सों में बंट गयी। गाड़ी में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुड़ेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान थाना बुड़ेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, रतीराम, कांस्टेबल कमलेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल हीरा देवी के अलावा पकड़ने जा रहे आरोपी की बहन प्रीति, पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, युवक रवि घायल हो गए। इनमें से पुलिस हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

नरोत्तम मिश्रा ने जताया शोक:

हादसे के बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जहां राहत कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। वहीं मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस हादसे पर अपना रिएक्शन दिया है।

नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा है, "मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में टीकमगढ़ जिले के 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत की दुखद सूचना मिली है। 4 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी पुलिसकर्मी बोलेरो वाहन से एक अपहृत बच्ची की तलाश में हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहे थे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com