CM के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, प्रदेश को बदरंग न बनाने की अपील

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 'कमल नाथ' का जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन पर देश और प्रदेश के अनेक मंत्रियो और नेताओं समेत अन्य लोगों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
CM कमलनाथ का जन्मदिन आज
CM कमलनाथ का जन्मदिन आजSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 'कमल नाथ' का जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन पर देश और प्रदेश के अनेक मंत्रियो और नेताओं समेत अन्य लोगों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश सरकार के 11 माह पूरे होने पर आगामी एक माह तक सरकार की उपलब्धियाँ जनता को बताई जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बने हुए 11 महीने पूरे हो चुके हैं। आगामी 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

प्रदेश के कांग्रेस जनों की इच्छा के अनुरूप मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक सरकार की जनकल्याणकारी, जनहितैषी कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी से प्रदेशवासियों को अवगत कराया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में 18 नवंबर को सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा एक पत्रकारवार्ता आयोजित की गई है। इसके साथ ही 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक पीसीसी, जिलों और संभागों में मंत्री पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

दृढ़ इरादों वाले नेता हैं 'कमल नाथ'

राजनीति में लंबे अनुभव के कारण कमल नाथ ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दस माह के अल्प समय में अपार लोकप्रियता अर्जित कर ली है। जनता का असीम स्नेह उनके कामों की सफलता की गारंटी बन गया है। यह चमत्कार से कम नहीं कि, वे जनता के दर्द की दवा बनकर हमेशा साथ खड़े हो जाते हैं। कमल के नाथ बनकर मप्र की सत्ता को पलटकर कांग्रेस को स्थापित करने वाले मुख्य मंत्री कमल नाथ के बारे में अनगिनत खूबियां गिनाई जाती हैं तो विरोधियों के पास उनकी उम्र को लेकर कोई और बात शेष नहीं रह जाती है।

  • इस बात से सबको सहमत होना ही पड़ेगा कि उम्रदराज व्यक्ति के पास ही अनुभवों का खजाना होता है और जिसके पास अनुभव होगा, वही देश और समाज को सही दिशा दे पाएगा।

  • इस दृष्टि से कमल नाथ से बेहतर कोई दूसरा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को नहीं मिल सकता था। इस बात को अपने छोटे से कार्यकाल में पूर्ण कर कमल नाथ ने जता दिया, बता दिया कि उनसा दूजा कोई नहीं।

  • देश का दिल 'मध्यप्रदेश' चुनौतियों से जूझ रहा है तो संभावनाओं के नए द्वार भी खुल रहे हैं।

  • प्रदेश के बच्चों के हिस्से में रोजगार है तो आदिवासी व ग्रामीणजनों के लिए साहूकारी जैसी सजा से मुक्त का रास्ता भी मध्यप्रदेश में पहली बार नाथ सरकार ने प्रशस्त किया है।

CM ने प्रदेश को बदरंग न बनाने की करी अपील

CM ने जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से यह सन्देश दिया है कि सभी से मेरी अपील ही कि, "मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगाकर प्रदेश को बदरंग न करें और नियम का पालन करें। क्योंकि, प्रदेश को बदरंग होने से बचने के लिए मैंने पिछले दिनों प्रतिबन्घ लगाया था।"

युवाओं को रोजगार देने की तैयारियां शुरु :

प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और नए निवेश को बढ़ावा देने की तैयारियाँ कर ली हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 30 लाख से ज्यादा शिक्षित बेरोजगारों को फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है जिसके आधार पर भर्तियाँ निकाली जाएंगी। हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने सरकारी विभागों पर भर्तियों की प्रक्रिया की शुरुआत कर ली है। सरकार के इस फैसले से उम्मीद जताई जा रही है कि, बेरोजगारी का आंकड़ा कम होगा।

CM को जन्मदिन की बधाई देने वालों का दिनभर लगा रहा तांता

PM मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co