सीएम दिल्ली दौरे पर : चर्चा हैं कि प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर, बता दें कि मुख्यमंत्री उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए दिल्ली गए हैं।
सीएम शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंहSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में उपचुनावों को लेकर पूरी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। बता दें कि कोरोना संकट के बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली दौरे पर है। शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए दिल्ली में होने वाली बैठक में चर्चा करेंगे, भाजपा में 3 सीटों पर पेंच, सभी उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर फिर मंथन शुरू।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए दिल्ली गए हैं। उपचुनाव में 25 सीटों पर पहले से ही प्रत्याशी तय हैं, इसी सप्ताह के अंत में 9 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन भाजपा अब तक आधिकारिक तौर पर एक भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। वहीं चर्चा है कि आज की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है।

बताते चलें कि कांग्रेस ने अपने 24 प्रत्याशियों और तीसरी ताकत बनने का जतन कर रही है वही बसपा ने भी 18 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वही आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर फिर से अटकलें चलने लगी हैं। प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है जिसके साथ अब 3 नवंबर को मतदान होगा तो वहीं 10 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com