'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक कर CM ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज वी.सी. के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की, इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए है।
'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक
'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठकSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत इस बार देश-प्रदेश के तमाम घरों में तिरंगे लहराते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक ली।

वी.सी. के माध्यम से आज CM ने की समीक्षा बैठक-

वी.सी. के माध्यम से आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक की, इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। वहीं मुख्यमंत्री ने आज निवास कार्यालय से प्रधानमंत्री की Mann Ki Baat कार्यक्रम का अनुश्रवण किया। इस अवसर पर सांसद, नगरीय प्रशासन, संगठन महामंत्री भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि, मध्यप्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे तैयार हो रहे हैं, 63 लाख बन चुके हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं तिरंगा तैयार कर रही हैं। केंद्र सरकार से 51 लाख तिरंगे में 20 लाख प्राप्त हो चुके है। सभी जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए हैं, जहां से आम नागरिक तिरंगा क्रय कर सकते हैं। केंद्र शासन की http://harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट करें और सर्टिफिकेट ले सकते है।

मध्यप्रदेश का संकल्प है कि हर घर में तिरंगा फहरेगा : CM

आगे सीएम ने कहा कि, शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द होगी। मध्यप्रदेश को तिरंगामय बनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सीएम बोले- मध्यप्रदेश का संकल्प है कि हर घर में तिरंगा फहरेगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में धर्मगुरु, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co