सीएम ने लगाए नीम और पीपल के पौधे
सीएम ने लगाए नीम और पीपल के पौधे Social Media

आज सीएम ने पदक विजेता खिलाड़ियों और भारत यूथ फोरम के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज CM शिवराज सिंह चौहान ने पदक विजेता खिलाड़ियों और भारत यूथ फोरम के सदस्यों के साथ स्मार्ट उद्यान में नीम और पीपल के पौधे लगाए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज CM शिवराज सिंह चौहान ने पदक विजेता खिलाड़ियों और भारत यूथ फोरम के सदस्यों के साथ स्मार्ट उद्यान में नीम और पीपल के पौधे लगाए। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि, आप भी पौधरोपण कर अपनी धरती की सेवा कीजिए, धरा और जीवन को समृद्ध बनाइये।

सीएम ने भारत यूथ फोरम के सदस्यों के साथ लगाया नीम का पौधा :

आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में सामाजिक संस्था भारत यूथ फोरम के साथी शिवम द्वेदी, लोकेन्द्र गुर्जर, पारस बाजपेई, विनायक तिवारी के साथ नीम का पौधा लगाया। बता दें, भारत यूथ फोरम विगत 3 वर्षों से समाज सेवा के साथ राजधानी में पौधरोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण, बच्चों के बीच में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए संवाद जैसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन कर रहा है।

भारत यूथ फोरम द्वारा गर्मी के मौसम में परिंदों को दाना,पानी रखने के लिए फोरम द्वारा ‘सकोरा अभियान’ चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए फोरम ‘‘युवा संसद’’ का भी आयोजन करता है। फोरम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम ने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ लगाया पीपल का पौधा :

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेलों के माध्यम से मध्यप्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी बेटे प्रियांशु राजावत, बेटे धनंजय दुबे और बेटी गौरांशी शर्मा तथा छायाकार सलीम मिर्जा के साथ भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल का पौधा लगाया। आज छायाकार सलीम मिर्जा का जन्मदिन भी है। इस मौके पर सीएम ने कहा- मैं उन्हें स्वस्थ, सुखद और आनंददायी जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

आज नीम और पीपल के पौधे लगाए गए, पीपल🌿एक छायादार वृक्ष है यह पर्यावरण शुद्ध करता है इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। बताते चलें कि, MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई पौधे लगा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co