आज मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट पार्क में 'अर्जुन का पौधा' लगाया, की ये अपील

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज एमपी के सीएम ने स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया है, इस अवसर पर CM ने प्रदेशवासियों से विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।
CM ने स्मार्ट पार्क में 'अर्जुन का पौधा' लगाया
CM ने स्मार्ट पार्क में 'अर्जुन का पौधा' लगायाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज एमपी के सीएम शिवराज ने राजधानी भोपाल के स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया है, सीएम का कहना है कि, पेड़ जीवन है, हम केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन रोप रहे हैं और बाकी लोगों के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। पौधरोपण करने में जो आनंद है, वह अद्भुत है, मुझे ऐसा लगता है कि मैं खुशियाँ रोप रहा हूँ।

आज CM ने स्मार्ट पार्क में लगाया अर्जुन का पौधा :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल स्थित स्मार्ट पार्क में अर्जुन का पौधा लगाया, मुख्यमंत्री चौहान One Plant A Day के संकल्प के क्रम में हर दिन पौधारोपण करते हैं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों से विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।

CM चौहान ने ट्वीट कर कहा-

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- जो धरती व भावी पीढ़ियों से प्रेम करते हैं, वे अपनी वसुंधरा को समृद्ध करने के लिए पौधरोपण करते हैं, मध्यप्रदेशवासी अपनी धरा से अपार प्रेम करते हैं, तभी तो यहां चारों ओर हरियाली है, हम सभी पौधरोपण सतत करते रहें।

अर्जुन के पेड़ की छाल, फल, बीज, पत्ते कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं

बताते चलें कि अर्जुन के पेड़ की छाल, फल, बीज, पत्ते कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आम तौर पर अर्जुन की छाल और रस का औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अर्जुन नामक बहुगुणी सदाहरित पेड़ की छाल यानि अर्जुन की छाल के फायदे का प्रयोग हृदय संबंधी बीमारियों, क्षय रोग यानि टीबी जैसे बीमारी के अलावा सामान्य कान दर्द, सूजन, बुखार के उपचार के लिए किया जाता है।

अब तक राजधानी भोपाल में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है :

आपको बताते चलें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है अब तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com