CM ने लगाए बरगद, नीम और गूलर के पौधे
CM ने लगाए बरगद, नीम और गूलर के पौधेSocial Media

आज CM शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में गृह मंत्री के साथ लगाए बरगद, नीम और गूलर के पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश। पौधरोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने स्मार्ट पार्क में बरगद, नीम और गूलर के पौधे लगाये है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। पौधरोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने स्मार्ट पार्क में बरगद, नीम और गूलर के पौधे लगाये है। यहां मुख्यमंत्री चौहान के साथ बेटी आश्वी खरे ने अपनी चौथी वर्षगांठ पर पौधरोपण किया है।

स्मार्ट सिटी पार्क में CM के साथ पौधरोपण किया: नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- आज भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बरगद, नीम और गूलर का पौधा लगाया।

बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गूलर कई रोगों के निदान में सहायक है। गूलर को पूज्यनीय वृक्ष भी माना गया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा-

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया- भोपाल के स्मार्ट पार्क में Ladli Laxmi बेटी आश्वी खरे के जन्मदिन पर आश्वी (तिरु) के साथ परिवार के सदस्यों अंकित खरे, अपर्णा, डॉ.पूनम सत्येन्द्र खरे और नुपुर गुप्ता के साथ पौधे लगाए। बेटी आप सदा खुश रहो, आपके जीवन का हर क्षण मंगलमय हो, शुभकामनाएं!

CM ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संकल्पश्री फाउंडेशन के सदस्यों के साथ लगाया पौधा :

बता दें पौधरोपण के दौरान आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संकल्पश्री फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। सीएम शिवराज ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संकल्पश्री फाउंडेशन की सुश्री खुशी सिंह, आलोक सिंह भदौरिया, चंदन सिंह राजपूत, संतोष शर्मा के साथ गुलर का पौधा लगाया।

संकल्पश्री फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था स्वयं पौधरोपण के साथ इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करती है। संस्था अब तक 7000 वृक्ष रोपित कर चुकी है। मैं फाउंडेशन के साथियों को पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com