आज सीएम शिवराज ने लगाया मौलश्री का पौधा, ट्वीट कर कहा आप भी पौधे रोपिये

भोपाल, मध्यप्रदेश। दैनिक संकल्प के क्रम में आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर मौलश्री का पौधा लगाया।
आज सीएम ने लगाया मौलश्री का पौधा
आज सीएम ने लगाया मौलश्री का पौधाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच भी शिवराज सरकार की पौधारोपण परंपरा बरकरार है, बता दें कि प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान अब तक कई पौधे लगा चुके हैं, दैनिक संकल्प के क्रम में आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर मौलश्री का पौधा लगाया।

आज सीएम ने लगाया मौलश्री का पौधा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में आज निवास परिसर में मौलश्री का पौधा लगाया है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पौधा रोपण पर्यावरण की सेवा के साथ भावी पीढ़ियों को आशीर्वाद देने के समान है, आप सब भी पौधे लगाएं।

सीएम शिवराज ने बताया मौलश्री का महत्व

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया मौलश्री का महत्व, कहा कि मौलश्री का वृक्ष हृदय और मस्तिष्क के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ ज्वर, दांतों के रोगों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर होता है, आयुर्वेद में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

  • मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है।

  • इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

  • मौलश्री के चमकीले हरे पत्ते वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेती है।

  • सिर दर्द से परेशान व्यक्ति मौलश्री के अर्क को सिर पर लगाये तो काफी आराम होता है।

  • घाव को सुखाने के लिए भी मौलश्री का प्रयोग होता है।

  • मौलश्री की छाल के काढ़े में पीपल, शहद, घी मिलाकर कुछ देर तक मुख में रखने से दाँत का दर्द समाप्त हो जाता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे। पेड़ जीवन है, हम केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन रोप रहे हैं और बाकी लोगों के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। पौधरोपण करने में जो आनंद है, वह अद्भुत है, मुझे ऐसा लगता है कि मैं खुशियाँ रोप रहा हूँ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co